Homeछत्तीसगढ़10 करोड़ लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाने का महाअभियान, तिल्दा...

10 करोड़ लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाने का महाअभियान, तिल्दा में होगा शुभारंभ

तिल्दा नेवरा

तिल्दा-नेवरा। नशा मुक्त भारत अभियान एवं मिशन स्पंदन के अंतर्गत देशभर में 10 करोड़ लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाने के महाअभियान की शुरुआत 6 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक की जाएगी। अभियान का उद्देश्य नशे के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ, सुरक्षित एवं विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।
अभियान के शुभारंभ अवसर पर 6 अगस्त (गुरुवार) को शाम 4:30 बजे से 6:00 बजे तक ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र, नीलकमल परिसर, पंजाब नेशनल बैंक के पास, खरोरा रोड, तिल्दा में उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा।

प्रियंका बहन  ने बताया कि इस महाअभियान में प्रत्येक नागरिक से नशा मुक्त जीवन की शपथ लेने और कम से कम 50 अन्य लोगों को भी इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया गया है। अभियान के लिए QR कोड के माध्यम से मात्र 30 सेकंड में ऑनलाइन शपथ ली जा सकती है।

आयोजकों का कहना है कि नशा मुक्त समाज से बेहतर स्वास्थ्य, मानसिक शांति, मजबूत परिवार, आर्थिक समृद्धि और सकारात्मक जीवनशैली का निर्माण संभव है। अभियान में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता की अपील की गई है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments