छत्तीसगढ़

. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के बंगले पर NSUI का प्रदर्शन..बेरीकेडिंग तोड़ मंत्री बंगला घेरने पहुंचे कार्यकर्ता..

रायपुर -रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के छात्रों को हॉस्टल में मूलभूत सुविधा नही मिलने के विरोध में NSUI (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) ने छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निवास का घेराव किया।भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रदर्शन के दौरान  कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बैरिकेडिंग हटाकर मंत्री बंगले तक पहुंचने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों ने हॉस्टल में ततकाल मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।

छात्रों ने आरोप लगाया है कि हॉस्टल में पीने का साफ पानी, शौचालय, बिजली, सुरक्षा और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। कई बार शिकायतें करने के बावजूद कॉलेज प्रशासन द्वारा सिर्फ आश्वासन दिए गए, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई सुधार नहीं हुआ।इन्ही सारी कमी के चलते हस्तल में रहने वाले छात्रों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

NSUI ने स्पष्ट किया कि छात्रों की समस्याओं को अनदेखा करना अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री के निवास का शांतिपूर्ण घेराव कर सरकार का ध्यान खींचने की कोशिश की गई है ताकि छात्रों की आवाज को अनसुना न किया जाए  NSUI नेतओ ने कहा हम सिर्फ छात्रों के हक के लिए खड़े हैं। सरकार को अब मेडिकल कॉलेज के छात्रों को अच्छी सुविधा देनी पड़ेगी क्यों कि छात्रों के सब्र का बांध टूट चुका है.2 दिन पहले NSUI ने रायपुर बिलासपुर NH पर तारपांगी के पास स्थित टोल पर धरना प्रदर्शन किया था।.वीसीन टाइम्स की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button