Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
शिक्षा

लाल बैग के सहारे पुलिस ने बड़ी चोरी का किया खुलासा:21 लाख रुपए का माल चुराने वाली, 2 महिलाओं को पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार

रायपुर पुलिस ने लाल बैग के सहारे एक बड़ी चोरी का खुलासा किया है। 18 नवंबर को हुई FIR में पीड़ित ने बताया था कि माना इलाके में उसके घर से 21 लाख रुपए का माल पार हुआ था। एंटी क्राइम यूनिट और माना पुलिस ने जांच करते हुए 2 महिलाओं को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इस चोरी का खुलासा एक लाल बैग के सहारे किया है। घटना के बाद जब पुलिस ने CCTV खंगाले तो एक वीडियो में बड़ा सुराग मिला। इस वीडियो में चोर सड़क में बड़े आराम से लाल बैग ले जाते हुए दिख रहा था।

ये पूरा मामला माना थाना इलाके का है। सिद्धि विनायक कॉलोनी के रहने वाले सुरेंद्र साहू ने 18 नवम्बर को FIR दर्ज करवाई। जिसमें उन्होंने बताया कि वो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। एक दिन पहले वो दोपहर में वोट डालने गए हुए थे। शाम के करीब 6 बजे वापस लौटे।

फिर वो अपनी बेटी और पत्नी के साथ पास के ही गार्डन में टहलने चले गए थे। वो डेढ़ घंटे बाद घर वापस लौटे तो मेन गेट में ताला लगा हुआ था। जब वह बेडरूम के अंदर दाखिल हुए तो उन्होंने देखा कि खिड़की की रॉड टूटी पड़ी थी। चोर घर के पीछे बाउंड्री वॉल से कूदकर खिड़की के पास पहुंचे थे फिर ग्रिल काट कर घर के अंदर एंट्री ली।

गद समेत सोने-चांदी के गहने हुए थे पार

सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि बेडरूम का पूरा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे। चोर ने अलमारी के अंदर रखे लाल रंग के बैग से 7 लाख रुपये कैश चोरी कर लिए थे। इसके अलावा अलमारी में रखे लाखों के सोने-चांदी के गहने भी गायब थे। 4 गले का हार सेट, कंगन, मंगलसूत्र, अंगूठी, चूड़ी समेत कैश और गहने मिलाकर करीब 21 लाख रुपए का माल पार कर दिया था। शिकायत के बाद पुलिस मामले में FIR दर्ज कर जांच में जुट गई थी।

माना पुलिस के साथ एंटी क्राइम यूनिट की स्पेशल टीम को भी केस सॉल्व करने में लगाया गया। पुलिस ने आसपास के इलाकों में पूछताछ शुरू की। तो उन्हें पास में किराए से रहने आयी महिला यास्मीन बीबी के बारे में जानकारी मिली। उस मकान में ताला लगा हुआ था। पूछताछ में पता चला कि उसके घर पर बीते दिनों 2-3 लोग पश्चिम बंगाल से पहुंचे थे। फिर पुलिस ने आसपास मौजूद सीसीटीवी कैमरे खंगाले।

लाल बैग का पीछा करते हुए पुलिस पश्चिम बंगाल रवाना

सीसीटीवी की जांच के दौरान पुलिस को एक युवक लाल ट्रॉली बैग के जाते हुए सड़क से गुजरता हुआ दिखा। फौरन पीड़ित सुरेंद्र को उस बैग की पहचान करवाई गयी तो पता चला कि ये उसके घर से चोरी हो चुका बैग है। मामले में आगे की तस्दीक करते हुए पुलिस पश्चिम बंगाल पहुंची। जहां पर पुलिस ने एक घर पर रेड मारा। तो वहां से लाल बैग और उसमें रखे साढ़े 3 लाख रुपए बरामद हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button