Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़2 बच्चों की मां को दिल दे बैठा 2 बच्चों का बाप..कोरबा...

2 बच्चों की मां को दिल दे बैठा 2 बच्चों का बाप..कोरबा में दोनों थाने पहुंचकर बोले-शादी करवा दो

कोरबा-छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक शादीशुदा युवक दो बच्चों की मां को दिल दे बैठा। सोशल मीडिया पर दोनों की दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। अब दोनों अपने बच्चे और परिवार को छोड़कर एक साथ रहना चाहते हैं।

गुरुवार को प्रेमी प्रेमिका मानिकपुरी चौकी पहुंचे। चौकी प्रभारी से कहा कि हमारी शादी करवा दो। बताया जा रहा है कि महिला ने 4 साल पहले लव मैरिज की थी। अब दूसरी शादी की जिद कर रही है।

प्रेमी-प्रेमिका थाने पहुंचकर शादी करवाने की जिद करने लगे।
प्रेमी-प्रेमिका थाने पहुंचकर शादी करवाने की जिद कर

जिल्गा बरपाली क्षेत्र की रहने वाली 27 साल की शादीशुदा महिला को उत्तरप्रदेश के रहने वाले युवक (28 साल) से प्यार हो गया। महिला दो बच्चों की मां है और युवक भी शादीशुदा है उसके भी दो बच्चे है।

महिला के पति ने मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई तो ये दोनों भी थाने पहुंचे गए। अब दोनों एक दूसरे के साथ रहने के लिए अपने वर्तमान परिवार को छोड़ने के लिए तैयार है। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं।

महिला के मुताबिक, दोनों की मुलाकात 1 साल पहले सोशल मीडिया पर हुई। महिला ने ये भी बताया कि उसे अपने पति बच्चे से कोई प्रॉब्लम नहीं है फिर भी वह दूसरी शादी करना चाहती है।

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला ने 4 साल पहले कोरबा के रहने वाले युवक से लव मैरिज की थी। अब 1 साल से उसका अफेयर यूपी के युवक से चल रहा था। युवक व्यवसाय करता है और कोरबा में ही किराए के मकान में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता है।

महिला के पति ने उससे पूछा कि क्या मैं प्रताड़ित करता हूं या शराब पीकर परेशान करता हूं? महिला ने इन सभी बातों से इनकार किया लेकिन दूसरे युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी रही। वहीं युवक की पत्नी को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

महिला के पति ने काफी समझाया

मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि महिला के पति की शिकायत पर धारा 155 के तहत कार्रवाई की गई है। चौकी में भी दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने की जिद नहीं छोड़ी। महिला के पति ने काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों अपने फैसले पर अडिग रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments