शिक्षा

खुज्जी MLA छन्नी साहू पर हमला, राजनांदगांव में आयोजित बच्चों के डांस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं

खुज्जी विधानसभा से कांग्रेस की विधायक को रविवार देर शाम एक युवक ने चाकू मार दिया। विधायक छन्नी साहू राजनांदगांव जिले के जोंधरा में एक कार्यक्रम में पहुंचीं थीं। जहां मंच पर शराबी युवक ने पीछे से आकर हमला किया।

घटना डोंगरगांव थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी का नाम खिलेश्वर सिन्हा बताया जा रहा है, जो नशे में धुत था। हमले में विधायक छन्नी चंदू साहू के हाथ में चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।

अपने विधानसभा क्षेत्र के जोंधरा में बच्चों के डांस कार्यक्रम में छन्नी चंदू साहू मंच पर बैठी हुई थीं। इसी दौरान आरोपी खिलेश्वर सिंहा मंच पर पीछे से आया और विधायक का बाल पकड़ कर चाकू से हमला कर दिया। मंच पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर विधायक को बचाया। उन्हें हल्की खरोंच आई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगांव में इलाज के बाद विधायक नाराज होकर अपने घर छुरिया चली गई।

बच्चों के डांस कार्यक्रम में गई थीं

आरोपी का नाम खिलेश्वर सिन्हा बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर डोंगरगांव थाने लाया है और पूछताछ कर रही है। जानकारी मिल रही है कि हमलावर साइको हो सकता है।

डीएसपी नेहा वर्मा ने बताया कि विधायक पर हमले की सूचना मिली है सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। विधायक से चर्चा की जा रही है जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button