छत्तीसगढ़देश विदेश

वैष्णो देवी रूट पर भीषण लैंड स्लाइड, कई श्रद्धालु मलबे में दबे

कटरा: जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो रही है.इसी बीच सोमवार की सुबह कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग से बुरी खबर आ रही है. माता वैष्णो की तरफ जाने वाले रास्ते में भूस्खलन हो गया. जानकारी के अनुसार, भूस्खलन के कारण मार्ग पर एक शेड गिर गया, जिससे कई लोग फंस गए. चार लोगों को बचा लिया गया और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. अभी कई लोगों के फंसे होने की संभावना है.

घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है.
भूस्खलन से प्रभावित मार्ग यात्रा के लिए अवरुद्ध कर दिया गया है. इलाके से प्राप्त एक वीडियो में क्षेत्र में भारी बारिश और पास में भूस्खलन दिखाई दे रहा है. इससे पहले, जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार खराब मौसम के बीच, भारतीय सेना ने एक बार फिर अमरनाथ यात्रियों के जीवन की सुरक्षा के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता दिखाई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button