छत्तीसगढ़

महादेव एप सट्टेबाजी मामले में हेडकांस्टेबल भीम सिंह यादव गिरफ्तार

रायपुर। महादेव एप सट्टेबाजी मामले में शुक्रवार को ईडी की टीम ने सुपेला पुलिस थाने में पदस्थ हेडकांस्टेबल भीम सिंह यादव और कार ड्राइवर आसिम दास बंगाली को गिरफ्तार कर देर शाम को विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेश किया। ईडी की ओर से दोनों से पूछताछ करने रिमांड की मांग की गई। न्यायाधीश ने दोनों आरोपितों को 10 नवंबर तक ईडी की रिमांड पर भेजने का आदेश दिया।

ईडी के अधिवक्ता सौरभ पांडेय ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने गुरुवार को रायपुर के तेलीबांधा स्थित एक होटल के सामने एक कूरियर के एसयूवी वाहन से लगभग 3.12 करोड़ रुपये जब्त किया था।ईडी को आशंका है कि यह राशि संयुक्त अरब अमीरात से चुनाव में खर्च करने के लिए भेजी गई थी।हिरासत में लिए गए कूरियर कर्मी की निशानदेही पर भिलाई में रायगढ़ के एक कारोबारी के कार ड्राइवर आसिम दास उर्फ बप्पा के हाउसिंग बोर्ड जामुल के ब्लाक-15, क्वार्टर नंबर-17 निवास पहुंची।इससे पहले आसिम फरार हो चुका था।

टीम के अधिकारी मकान में लगे ताले को तुड़वाकर घुसे और तलाशी ली तो दीवान के नीचे और कमोड में भी छिपाकर रखे गए करीब दो करोड़ रुपये मिले। इसके बाद ईडी की टीम ने आसिम दास को गिरफ्तार कर लिया।उससे पूछताछ के बाद सुपेला पुलिस थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल भीम सिंह यादव को दबोचा गया। पहले भी भीम सिंह का नाम महादेव एप सट्टेबाजी मामले में आ चुका है और ईडी उससे पूछताछ भी कर चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button