छत्तीसगढ़

ईडी के समन पर सन्नी अग्रवाल पहुंचे दफ्तर, हुई पूछताछ

रायपुर। मनी लांड्रिंग और कोयले पर लेवी वसूली के मामले की पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए ईडी के समन पर भवन संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल (बीओसी) के अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल पुजारी पार्क स्थित ईडी दफ्तर पहुंचे हैं। ईडी ने पिछले दिनों अग्रवाल के घर, और मंडल के प्रशासकीय विभाग श्रम संचालनालय में जांच की थी । इसके बाद आज पूछताछ के लिए बुलाया गया। सन्नी सुबह 10.30 बजे ईडी दफ्तर पहुंचे।
अपुष्ट खबरों के अनुसार बुधवार शाम 7 बजे भी कुछ और लोगों से भी पूछताछ की गई। पिछले दिनों घर पर हुए छापे के दौरान वे घर पर नहीं मिले थे। इधर इस मामले में गिरफ्तार कोल कारोबारी सूर्यकांत तिवारी के निकटवर्ती निखिल चंद्राकर के आवेदन पर शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत सुनवाई करेंगे। निखिल ने ईडी अफसरों पर मारपीट करने और बयान के लिए दबाव बनाने की शिकायत की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button