गौरेला-पेंड्रा-मरवाही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार के तहत गांव-गांव का दौरा कर रहे हैं। इस बीच वे सोमवार को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के चुकतीपानी नेवसा गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और शिकायत सुनी।इस बीच ग्रामीणों ने गांव में पेयजल व्यवस्था की समस्या बताई। सीएम साय ने जल जीवन मिशन में लापरवाही की शिकायत पर चौपाल में ही PHE के सब इंजीनियर को फटकार लगाई। चौपाल के बीच नारायण सिंह कंवर को कहा कि, या तो ईमानदारी से काम करो या निलंबन के लिए तैयार रहो। यह सरकार का काम है, कोई मजाक नहीं। इसके बाद ‘गेट आउट’ कहकर वहां से हटा दिया।

मु
ख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन में लापरवाही और पेयजल संकट पर सब इंजीनियर नारायण सिंह कंवर को बुलाया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री की यह अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ जल पहुंचाना है। इस योजना को हल्के में न लें।इसके बाद उन्होंने सब इंजीनियर से सख्त लहजे में कहा, ‘या तो काम करो, नहीं तो सस्पेंड होने के लिए तैयार रहो। गेट आउट।’मुख्यमंत्री की इस कार्रवाई पर ग्रामीणों ने खूब तालियां बजाईं और उनके समर्थन में नारे लगाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि जनहित की योजनाओं में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएग

