Monday, February 23, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट: छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों...

सुपर फास्ट: छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में रही

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में जांजगीर के देवरी पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा हो गया है। यहां पर 5 युवक-युवतियां हसदेव नदी में डूब गए । इनमें एक युवक और एक युवती को बचा लिया गया है, जबकि 3 लोग लापता हैं। सभी लोग पिकनिक मनाने के लिए नदी किनारे पहुंचे थे।घटना शनिवार शाम करीब 5 बजे की है बताया जा रहा है कि यह हादसा नहाने के दौरान हुआ है। डूबे लोगों में 3 बिलासपुर और एक जांजगीर-चांपा जिले के निवासी हैं, जबकि बचाए गए लोगों में अकलतरा के लक्ष्मी शंकर और बिलासपुर की मोनिका सिन्हा शामिल हैं। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम और नगर सेना के गोताखोर दल मौके पर रवाना हो गए हैं। लापता लोगों की पहचान अंकुर कुशवाहा, स्वर्ण रेखा और आशीष भोई के रूप में हुई है।

हसदेव नदी में डूबे 5 लोग…2 को बचाया, 3 लापता

बस्तर से नक्सलवाद का अंत शीघ्र होगा और क्षेत्र में शांति स्थापित कर हम विकास के नए आयाम गढ़ेंगे। बस्तर और सरगुजा क्षेत्र के सुदूर अंचलवासी अब विकास से विश्वास तक की यात्रा में सहभागी बनकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जगदलपुर से मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का शुभारंभ करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यात्री बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और क्षेत्रवासियों को इस विशेष पहल के लिए शुभकामनाएं दीं।

250 गांवों तक पहली बार पहुंचेगी यात्री बस सेवा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बेटे ने पिता और नानी की गला दबाकर हत्या कर दी। NTPC से मिले मुआवजे के पैसे के बंटवारे को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। पुलिस ने बेटे समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है।जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान बुजुर्ग महिला सुखमेत सिदार 80 और घुराउ राम सिदार (60साल के रूप में हुई है। वहीं सुखमेत की बेटी गंभीर रूप से घायल है, जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बेटे ने पैसे के लिए पिता-नानी को मार डाला

छत्तीसगढ़ के धमतरी में जिले में तेज रफ्तार बुलेट सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में STF जवान सहित 3 दोस्तों की मौत हो गई। STF जवान बाइक में ही फंस गया, जबकि दो दोस्त दूर जाकर गिर गए। मामला केरेगांव थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक मरने वालों का नाम डोमेश्वर नेताम 28साल , दिवस कोर्राम 35 और कालेश्वर यादव 31 साल है। STF जवान डोमेश्वर नेताम और दिवस कोर्राम बाजार कुर्रीडीह के रहने वाले थे, जबकि कालेश्वर यादव पीपरछेड़ी का रहने वाला था।दरअसल, STF जवान डोमेश्वर नेताम अपने दो दोस्तों के साथ बुलेट से धमतरी गए थे। धमतरी में काम खत्म होने के बाद वापस अपने-अपने घर लौट रहे थे।

ट्रेलर से टकराई बुलेट…STF जवान सहित 3 दोस्तों की मौत

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार सुबह 4 बजे के करीब 1 करोड़ 50 लाख की चांदी की लूट हुई है। लुटेरों ने सराफा कारोबारी की कनपटी पर गन टिकाकर 86 किलो चांदी लूटकर भाग गए। वारदात के बाद CCTV कैमरे का DVR भी ले गए। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक सराफा कारोबारी का नाम राहुल गोयल है, जो UP के आगरा के रहने वाले हैं। लुटेरों ने कारोबारी को दवा सुंघाकर बेहोश कर दिया था। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। बदमाश पहले से कारोबारी और जेवरों के बारे में जानते थे

रायपुर में गन-प्वाइंट पर डेढ़ करोड़ की चांदी की लूट

छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री और वरिष्ठ आदिवासी नेता ननकी राम कंवर ने शनिवार को आरोप लगाया कि जब वह कोरबा जिले के कलेक्टर को हटाए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री निवास के सामने धरना देने जा रहे थे तब उन्हें एक भवन में रोककर नजरबंद कर लिया गया।कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा सीट से विधायक रहे 82 वर्षीय वरिष्ठ आदिवासी नेता ननकी राम कंवर 2008 से 2013 के बीच डॉक्टर रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में गृह मंत्री थे। वह पिछले कुछ समय से कोरबा के कलेक्टर अजीत वसंत का वहां से तबादला करने की मांग कर रहे हैं।कंवर ने कलेक्टर वसंत के खिलाफ संवैधानिक अधिकारों का दुरुपयोग कर लोगों के अधिकार का हनन करने, जैसे कई आरोप लगाए हैं।

भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता ने खुद को नजरबंद करने का लगाया आरोप

आधुनिकता के इस दौर में इंसान अपनों से दूर होता जा रहा है। पहले जहां रिश्ते भावनाओं और समझदारी पर टिके होते थे, वे अब बहुत कम देखने को मिल रहे हैं। लोग तो अब अपनों के साथ ही गलत काम को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे ही एक मामला मध्यप्रदेश के हटा जिले से सामने आया है। यहां 12वीं की एक छात्र ने अपने मौसा की हरकतों से तंग आकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवती के पास से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें उसने अपने मौसा पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

12वीं की छात्रा के साथ मौसा करता था ये काम,

छत्तीसगढ़ ने  बुनियादी ढाचे के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने सिर्फ 12 महीनों में राज्य की पहली राष्ट्रीय राजमार्ग सुरंग (लेफ्ट हैंड साइड) का निर्माण कर लिया है। यह ब्रेकथ्रू इंजीनियरिंग की दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ आमजन के जीवन और राज्य के आर्थिक विकास को नई दिशा देने वाला है।CG News: बता दें कि 2.79 किलोमीटर लंबी यह टनल रायपुरविशाखापट्टनम आर्थिक गलियारे (NH-130CD) का हिस्सा है, जिसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अभनपुर परियोजना कार्यान्वयन इकाई द्वारा निर्मित किया जा रहा है। 

महज 12 ही महीने में बनकर तैयार हुआ छत्तीसगढ़ पहला NH टनल

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार द्वारा ‘बिजली बिल हाफ’ योजना बंद करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने रायपुर-धरसींवा विधानसभा में ‘बिजली चोर – गद्दी छोड़’ आंदोलन का दूसरा चरण आयोजित किया। यह आंदोलन धरसींवा विधानसभा के अकोली बाज़ार चौक (मांढर) में संपन्न हुआ। इसमें विशाल हस्ताक्षर अभियान और नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध किया।यह कार्यक्रम प्रदेश प्रभारी अमित सिंह पठानिया, सह-प्रभारी डॉ. मोनिका मांडरे, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और जिला ग्रामीण अध्यक्ष सजल चंद्राकर के निर्देशन में युवा कांग्रेस धरसींवा विधानसभा अध्यक्ष अंकित कुमार वर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

युवा कांग्रेस का ‘बिजली चोर – गद्दी छोड़’ आंदोलन

रोहित शर्मा से भारत की वनडे टीम की कप्तानी छीन ली गई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए घोषित भारतीय टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली शामिल हैं, लेकिन कप्तान शुभमन गिल को बनाया गया है। गिल पहले से टेस्ट टीम के कप्तान हैं। रोहित और विराट ने आखिरी वनडे मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी साल 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेला था।टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 3 वनडे और 5 टी-20 खेलेगी। 19 अक्टूबर को पहला वनडे पर्थ में खेला जाएगा।

रोहित शर्मा से वनडे की कप्तानी छीनी गई
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments