वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलट गई। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। सभी की उम्र 10 से 18 साल बताई जा रही है।छोटी नाव से करीब 20 लोग सवार होकर दावत में जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।मृतकों में पिंकी कुमारी (13), अंकिता कुमारी (6), सुनीता कुमारी, आर्यन कुमार, अलीशा कुमारी (18), सिकी कुमारी, भोणू कुमारी और मीरा कुमारी शामिल हैं। बाकी शवों की पहचान की जा रही है।स्थानीय लोगों ने बताया कि रामपुर श्यामचंद पंचायत के भगतान टोला के माता महारानी स्थान के पास सिंघेश्वर राय के यहां दावत थी। छोटी नाव पर करीब 20 लोग इसमें जा रहे थे।हादसे में जान गंवाने वालों में लड़कियां ज्यादा हैं। एसडीआरएफ टीम रेस्क्यू के लिए पहुंच गई हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इस इलाके से विधायक हैं। उन्होंने ने X पर पोस्ट करके हादसे पर दुख जताया है।
बिहार के वैशाली में नाव पलटी,15 की मौत
रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो की दिल्ली-रायपुर फ्लाइट की लैंडिंग नहीं हो सकी है। विमान ने कई बार एयरपोर्ट के चक्कर लगाए, लेकिन करीब चार से पांच कोशिशों के बाद भी लैंडिंग नहीं हो पाई। इसके बाद फ्लाइट 6E 734 को नागपुर डायवर्ट कर वहां उतारा गया। बताया जा रहा है कि रायपुर एयरपोर्ट के रनवे में खराबी के कारण विमानों की लैंडिंग प्रभावित हुई। इसके चलते फ्लाइट्स को दूसरे एयरपोर्ट पर भेजना पड़ा। हालांकि, रनवे की खराबी को अब दूर कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक़ नागपुर में उतारी गई फ्लाइट के कुछ देर बाद रायपुर पहुंचने की उम्मीद है। फ्लाइट्स के डायवर्जन से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रायपुर में नहीं उतर सका इंडिगो का यात्री विमान..
रायपुर में 8वीं में पढ़ने वाली छात्रा आकांक्षा सेन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह छत्तीसगढ़ नगर स्थित सरस्वती शिक्षा मंदिर में पढ़ती थी। बच्ची के खिलाफ दूसरे बच्चों ने एक टीचर को अपशब्द कहे जाने की शिकायत की थी। इसके बाद बच्ची के पैरेंट्स को स्कूल बुलाया गया था।छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि, स्कूल में बच्ची को डांटा-फटकारा गया और मानसिक रूप से परेशान किया गया। इसी से परेशान होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया। मामले में टिकरापारा थाने में शिकायत की गई है।इस मामले में परिजनों और स्थानीय लोगों ने स्कूल के बाहर जाकर प्रदर्शन भी किया है। स्कूल पहुंचे पूर्व पार्षद देवेंद्र यादव ने कहा कि, छात्रा की मां सोमवार शाम करीब 4 बजे स्कूल पहुंची थीं, लेकिन उन्हें गेट से ही वापस भेज दिया गया।
रायपुर में 8वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
छत्तीसगढ़ में यात्री बसों से सफर करने वालों की जेब पर अब अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है। परिवहन विभाग ने यात्री बसों के किराये की नई दरें जारी की हैं। इसके तहत साधारण बस का किराया 1.25 रुपये से बढ़ाकर 1.75 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है। विभाग ने डीलक्स, स्लीपर और एसी बसों के साथ वोल्वो, स्कैनिया और मर्सिडीज जैसी लग्जरी बसों के किराये की दरें भी निर्धारित की हैं।नई दरों के अनुसार, साधारण बस के किराये में प्रति किलोमीटर 50 पैसे की वृद्धि हुई है। इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को पहले की तुलना में अधिक किराया चुकाना पड़ेगा। बस किराये में इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और रोजाना आवागमन करने वाले लोगों पर पड़ सकता है।
छत्तीसगढ़ में बस का सफर महंगा, साधारण बस किराये में 40% बढ़ोतरी
झारखंड में हुए सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के 3 लोगों की मौत हो गई। मंगलवार दोपहर पश्चिमी सिंहभूम जिले में ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।सभी राजनांदगांव जिले के रहने वाले हैं। घायलों को जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया है। घटना पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र की है।मृतकों की पहचान अमृत कौर (45), अमनदीप कौर (15) और गुर सिमरन कौर (11) के रूप में हुई है। परिवार के हरमन कौर (6) और प्रदीप सिंह (57) गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे में कार सवार 9 महीने का एक बच्चा सुरक्षित बच गया।
झारखंड सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के 3 लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े पाटन विधानसभा चुनाव मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने अहम आदेश दिया है। अदालत ने चुनाव याचिका में चार नए बिंदु शामिल करने की मांग खारिज कर दी है। अब मामले की सुनवाई पहले से तय बिंदुओं के आधार पर आगे बढ़ेगी। प्रकरण में अगली सुनवाई के लिए 3 नवंबर की तारीख निर्धारित की गई है।दरअसल, भाजपा नेता विजय बघेल ने वर्ष 2023 के पाटन विधानसभा चुनाव को लेकर भूपेश बघेल के खिलाफ हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दायर की थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि मतदान से पहले लागू 48 घंटे की प्रचार-निषेध अवधि के दौरान भूपेश बघेल ने निर्वाचन क्षेत्र में रैली निकाली थी। इसी आधार पर विजय बघेल ने चुनाव रद्द करने की मांग की थी।
पूर्व सीएम भूपेश के पाटन चुनाव केस में HCका बड़ा झटका,
पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश का मामला सामने आया है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने आरोप लगाया है कि कोलकाता के कालीघाट में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करने जा रहीं ममता बनर्जी पर एक युवती ने हमला करने की कोशिश की. आरोप है कि युवती ने ममता बनर्जी की साड़ी खींची और उसके पास से चाकू भी बरामद हुआ.इस कथित घटना को लेकर स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. बता दें कि पश्चिम बंगाल में. चुनाव हारने के बाद से टीएमसी नेता लगातार लोगों के गुस्से और हमले का शिकार होते आए हैं. अब इसकी आंच टीएमसी चीफ तक भी पहुंचती हुई दिख रही है.

