Homeशिक्षासुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) में सोमवार को हादसे में एक ठेका मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान 33 साल के ललित कुमार साहू के रूप में हुई है। वह राजनांदगांव का रहने वाला बताया जा रहा है। मृतक बीएसपी में ठेका मजदूर के रूप में काम करता था।हादसे के बाद प्लांट में अफरातफरी की स्थिति बन गई। ललित को तत्काल मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को सेक्टर-9 अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है।बताया जा रहा है कि बीएसपी के कोक ओवन बैटरी में मजदूर की मौत हुई है। मृतक लोडिंग गाड़ी चला रहा था, लेकिन वह अंदर केबिन में ही दब गया। यह हादसा कैसे हुए इसकी जांच की जा रही है।

भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, ठेका मजदूर की मौत

राजस्थान निकाय चुनाव में सिणधरी वार्ड 3 से RLP प्रत्याशी ओम प्रकाश को ‘0’ वोट मिले. प्रत्याशी ने खुद को वोट देने और मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाया.राजस्थान के शहरी निकाय चुनाव में एक ऐसा नतीजा सामने आया है, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया. बालोतरा जिले की सिणधरी नगरपालिका के वार्ड नंबर 3 से चुनाव लड़ रहे राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रत्याशी ओम प्रकाश को एक भी वोट नहीं मिला. खास बात यह है कि प्रत्याशी का दावा है कि उन्होंने खुद अपने पक्ष में मतदान किया था. ओम प्रकाश ने चुनाव परिणाम पर सवाल उठाते हुए मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि उनके परिवार केकरीब 10 वोट थे और उन्होंने खुद भी अपने लिए वोट डाला था, लेकिन परिणाम में उन्हें शून्य वोट मिले

घरवालों का तो छोड़ो, उम्मीदवार को नहीं मिला खुद का वोट!

मध्यप्रदेश के शहडोल संसदीय क्षेत्र से दो बार की बीजेपी सांसद हिमाद्री सिंह का पति नरेंद्र सिंह मरावी का तलाक हो गया है. दोनों पिछले कई वर्षों से अलग-अलग रह रहे थे. कोर्ट ने तलाक के आवेदन पर निर्णय देते हुए डिक्री पारित कर दी है. दोनों की शादी 23 नवंबर 2017 को अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ में हुई थी दोनों की एक बेटी गिरिशा कुमारी सिंह है, जो हिमाद्री के साथ रहती हैं.दरअसल, हिमाद्री सिंह मध्यप्रदेश के बड़े आदिवासी राजनीतिक परिवार से आती हैं. उनके पिता दलवीर सिंह कांग्रेस के कद्दावर आदिवासी नेता रहे और राजीव गांधी सरकार में केंद्रीय मंत्री भी थे. उनकी मां राजेश नंदिनी सिंह कोतमा से विधायक और शहडोल से सांसद रह चुकी थीं. हिमाद्री के माता-पिता दोनों का निधन हो चुका है …

2 बार की BJP सांसद हिमाद्री सिंह ने पति से लिया तलाक

महासमुंद जिले के झलप के समीप जंगली भालू के हमले से एक 55 वर्षीय ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना महासमुंद वन परिक्षेत्र की बताई जा रही है। घायल की पहचान कछारडीह निवासी दर्शन यादव के रूप में हुई है। भालू के हमले में दर्शन के सिर, चेहरे, नाक और कान पर गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक, दर्शन यादव सुबह अपने घर से करीब 500 मीटर दूर जंगल की ओर शौच के लिए गया था। इसी दौरान अचानक उसका सामना जंगली भालू से हो गया। इससे पहले कि वह संभल पाता, भालू ने उस पर हमला कर दिया। हमले में भालू ने उसके चेहरे को बुरी तरह घायल कर दिया। सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आने के कारण उसकी हालत चिंताजनक हो गई।

 जंगल से निकला खूंखार भालू, 55 वर्षीय ग्रामीण पर किया हमला

एमसीबी: भरतपुर के जमथान मोड़ पर तेज रफ्तार यात्री बस बेकाबू होकर पलट गई. बस के पलटते ही मौके से बस का ड्राइवर और क्लीरन फरार हो गए. हादसे के वक्त बस में 40 से 45 मुसाफिर सवार थे. हादसे में 15 से ज्यादा यात्रियों को चोटें आई हैं. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. यात्री बस जैतपुर से बनसकुली की ओर जा रही थी. पुलिस की टीम अब मौके से फरार हुए बस के ड्राइवर और खलासी की तलाश कर रही है.बस में सवार यात्रियों के मुताबिक बस जमथान मोड़ पर पहुंचते ही अनियंत्रित हो गई. देखते ही देखते बस कई बार पलटी और सड़क से नीचे खेत में जा गिरी. हादसा इतना जोरदार था कि बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की.

एमसीबी में तेज रफ्तार यात्री बस पलटी, जैतपुर से बनसकुली जाने के दौरान हादसा
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments