Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में बाइक सवारों को टक्कर मारने के आरोपी चीफ म्युनिसिपल ऑफिसर (CMO) अमरेश सिंह (58) पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने लापरवाही के साथ कार चलाते हुए जानबूझकर बाइक को टक्कर मारी।इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक CMO कांग्रेस जिलाध्यक्ष की बर्थडे पार्टी से लौट रहा था। घटना जरहागांव थाना क्षेत्र के ग्राम बरेला की है। सोमवार को अमरेश सिंह को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

बाइक सवारों को कार से कुचलने वाला CMO गिरफ्तार

कहते हैं हादसे कभी बताकर नहीं आते… लेकिन कई बार हमारी एक छोटी सी लापरवाही ही सबसे बड़ा हादसा बन जाती है। टीकमगढ़-झांसी हाईवे पर ऐसा ही दिल दहला देने वाला मंजर सामने आया, जहां चलती बस में खिड़की से सिर बाहर निकालना एक यात्री की आखिरी गलती साबित हुई। सामने से गुजर रहे ट्रक से सिर टकराया और कुछ ही सेकंड में जिंदगी का सफर हमेशा के लिए थम गया। यह हादसा हर उस यात्री के लिए चेतावनी है, जो सफर के दौरान सुरक्षा नियमों को हल्के में लेते हैं।”टीकमगढ़-झांसी हाईवे पर हुए इस दर्दनाक हादसे ने बस में बैठे हर यात्री को झकझोर दिया। एक छोटी सी गलती ने पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं।”

सिर्फ एक पल की लापरवाही ने छीन ली जिंदगी

कम्युनिटी की जानी-मानी आवाज, सिंगर, परफॉर्मर और एक्टिविस्ट सुशांत दिवगीकर ने अपनी जिंदगी के सबसे बड़े फैसले का खुलासा किया है. बिग बॉस का हिस्सा रह रह चुके सुषांत ने बताया कि उन्होंने मेडिकल ट्रांजिशन शुरू कर दिया है और पिछले पांच महीनों से Hormone Replacement Therapy (HRT) ले रही हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी बताया कि अब वह अपना नाम ‘रानी सुषांत दिवगीकर’ रखेंगी. उन्होंने कहा- मेरे माता-पिता ने मेरा नाम सुषांत रखा था, इसलिए यह हमेशा मेरे नाम का हिस्सा रहेगा. वहीं ‘रानी’ नाम मुझे लोगों ने प्यार से दिया है, इसलिए. मैं दोनों नाम अपने साथ रखना चाहती हूं.

लड़के से लड़की बनेगा एक्टर, शुरू किया मेडिकल ट्रांजिशन,

रायपुर में स्मार्ट बिजली मीटर के विरोध में कांग्रेस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने पंडरी के शक्तिनगर इलाके में घर-घर जनसंपर्क कर लोगों को स्मार्ट मीटर सरेंडर करने के आवेदन बांटे। वहीं पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं के साथ रील बनाकर स्मार्ट मीटर के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस का आरोप है कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है, इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए।

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज,

छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले 24 घंटे प्रदेश के कई जिलों के लिए भारी पड़ सकते हैं। मौसम विभाग ने सरगुजा, बिलासपुर और बस्तर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि राजधानी रायपुर में भी तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों से सतर्क रहने और नदी-नालों के आसपास अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की गई है।”

आगामी 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले कटघोरा थाना क्षेत्र में सेनानी पेट्रोल पंप के पास यात्रियों से भरी यादव बस और कार में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि आवाज सुनकर आसपास हड़कंप मच गया। बस और बोलेरो में सवार यात्री चीख-पुकार मचाने लगे।बस बिलासपुर से कोरबा आ रही थी। बस में लगभग 30 से 35 यात्री सवार थे। वहीं बोलेरो में 4 लोग सवार थे। सेनानी पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे अवैध रूप से खड़ा एक ट्रक था। ट्रक के कारण बस चालक को दूसरी ओर से आ रही बोलेरो के लिए साइड नहीं मिल सका और दोनों वाहन टकरा गए। टक्कर के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय राहगीरों ने तुरंत घायलों की मदद की और उन्हें बस व बोलेरो से बाहर निकाला।

कोरबा में बस और कार में जोरदार टक्कर,यात्री घायल,

ग्लासगो में हुए राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाली ज्ञानेश्वरी यादव अब डीएसपी बनेंगी। इस संबंध में राज्य के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय ने एलान किया। सोमवार को मुख्यमंत्री निवास रायपुर में आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम में सीएम साय ने उन्हें आउट ऑफ टर्न डीएसपी पद पर पदोन्नति देने की घोषणा की। ज्ञानेश्वरी को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनका सम्मान किया। इस दौरान उन्हें 30 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान प्रदेश की प्रतिभा, परिश्रम और संकल्प का सम्मान है।

डीएसपी बनेंगी ज्ञानेश्वरी, CM साय ने किया एलान

खाद्य एवं औषधि विभाग ने संदिग्ध पनीर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुररेलवे स्टेशन के पास करीब एक क्विंटल पनीर जब्त किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह पनीर रायपुर से अंबिकापुर रेलवे पार्सल के माध्यम से भेजा जा रहा था।विभागीय अधिकारियों के अनुसार, एक निजी कंपनी की टीम रेलवे पार्सल के जरिए पनीर की बुकिंग कराकर  अंबिकापुर भेजती थी। सूचना मिलने पर खाद्य एवं औषधि विभाग ने कार्रवाई करते हुए पनीर को जब्त कर उसका सैंपल जांच के लिए भेज दिया है।
जांच रिपोर्ट आने के बाद पनीर की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप पाए जाने या नहीं पाए जाने के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

रेलवे पार्सल से भेजा जा रहा एक क्विंटल संदिग्ध पनीर जब्त

 

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments