दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. दिल्ली कैबिनेट ने बहुप्रतीक्षित ‘लक्ष्मी योजना’ को मंजूरी दे दी है. इस योजना के तहत रक्षाबंधन के मौके पर राजधानी की करीब 17 लाख पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी.सरकार की कोशिश है कि आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सीधे आर्थिक संबल मिले, लेकिन इसके लिए कुछ अहम पात्रता शर्तें भी तय की गई हैं. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने योजना को महिला सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम बताते हुए कहा कि सरकार जरूरतमंद महिलाओं तक सीधा लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है. यदि किसी परिवार में तीन से अधिक बच्चे हैं तो महिला को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा.इसके अलावा जिन परिवारों के पास चार पहिया वाहन है, वे भी योजना के दायरे से बाहर रहेंगे.
दिल्ली: महिलाओं को हर माह मिलेंगे 2500 रुपये, ये शर्तेंरायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य की सभी पांच केंद्रीय जेलों से उम्रकैद की सजा काट रहे 101 कैदियों को 14 अगस्त को रिहा किया जाएगा। यह रिहाई शासन द्वारा निर्धारित नियमों और पात्रता के आधार पर की जाएगी।रिहा होने वाले कैदी रायपुर सहित राज्य की पांचों केंद्रीय जेलों में बंद हैं। जेल प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में यह निर्णय उन कैदियों को समाज की मुख्यधारा में लौटने का अवसर देने के उद्देश्य से लिया गया है, जिन्होंने निर्धारित शर्तों को पूरा किया है।
स्वतंत्रता दिवस पर 101 उम्रकैदियों को मिलेगी रिहाई
मध्य प्रदेश में मूंग खरीद पर सरकार और किसानों के बीच बात नहीं बन पाई. इसके बाद देर रात किसानों ने अपना प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया. इससे पहले MP सरकार और किसानों के बीच 3 घंटे तक बैठक चली थी. इसमें सरकार के 25% की जगह 60% मूंग खरीदी का फैसला किया था. बैठक में मौजूद किसानों ने इस पर संतुष्टि भी जताई थी.लेकिन थोड़ी देर बाद आधिकारिक बयान में सहमति नहीं बनने की बात कही. ऐलान के बाद प्रदर्शनकारी किसान और पुलिस आमने-सामने भी आ गई. वहां हल्की झड़प भी हुई. पुलिस ने लाउडस्पीकर से किसानों से शांति बनाए रखने की अपील करती दिखी.
सरकार का ‘लॉलीपॉप’ठुकराया, MP के किसानों का आंदोलन रहेगा जारी
बिलासपुर के प्रस्तावित 4-लेन रिंग रोड परियोजना को शीघ्र स्वीकृति दिलाने की मांग को लेकर सांसद तोखन साहू ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करकेंद्रीय मंत्री को एक मांग-पत्र सौंपते हुए परियोजना को जल्द मंजूरी प्रदान करने का आग्रह किया।सांसद तोखन साहू ने कहा कि बिलासपुर शहर में लगातार बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए 4-लेन रिंग रोड का निर्माण अत्यंखत आवश्यक है। इस परियोजना के पूर्ण होने से शहर में भारी वाहनों का दबाव कम होगा, ट्रैफिक व्यवस्था सुगम बनेगी और क्षेत्र के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के दौरान परियोजना के महत्व और जनहित को विस्तार से बताया गया। सांसद ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार जल्द ही इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी देकर बिलासपुर की जनता को बड़ी सौगात देगी।
दस सबद बे बनाए इस हेडिंग को
4-लेन रिंग रोड मंजूरी की मांग, गडकरी को पत्र
धमतरी जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते तीन प्रमुख जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। स्थिति को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है और नियंत्रित रूप से पानी छोड़ा जा रहा है। सोंढूर बांध से 5,000 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा गया है। वहीं दुधावा जलाशय से 3,000 क्यूसेक पानी की नियंत्रित निकासी की जा रही है। दूसरी ओर गंगरेल बांध में 12,522 क्यूसेक पानी की तेज आवक दर्ज की गई है, जिससे जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों के लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से नदी-नालों के पास नहीं जाने की अपील की है। जलाशयों में बढ़ती आवक को देखते हुए आवश्यकता पड़ने पर पानी की निकासी और बढ़ाई जा सकती है। जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
धमतरी: तीन जलाशयों पर हाई अलर्ट, छोड़ा जा रहा पानी,
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधानसभा से विधायक किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। यूपी के झांसी से सटे ललितपुर में बुधवार दोपहर NH-44 पर उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।हादसे के बाद उन्हें तुरंत झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। किरण सिंह देव की कमर में गहरी चोट आई है। उन्हें चलने-फिरने में दिक्कत है। शुरुआती जांच में उनकी बॉडी में किसी फ्रैक्चर की पुष्टि नहीं हुई है। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।हादसे की सूचना मिलते ही डीएम, एसएसपी समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंच गए। किरण सिंह देव बागेश्वर धाम गए थे। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वे परिवार के साथ वहां पहुंचे थे। वापसी के दौरान यह हादसा हुआ।
BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सड़क हादसे में घायल
बिलासपुर सेंट्रल जेल में बुधवार को डबल मर्डर के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी ने सुसाइड कर लिया। बंदी ने जेल परिसर में गैसीफायर प्लांट की जलती भट्टी में छलांग लगा दी। शुरुआती जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान राहुल ऊर्फ विकेश कंवर (46) के रूप में हुई है, जो बम्हनीडीह चांपा का रहने वाला था।राहुल पिछले 10 साल से जेल में बंद था। बता दें कि बिलासपुर सेंट्रल जेल में पिछले एक महीने में 5 बंदियों की मौत हो चुकी है। 23 जून को पॉक्सो के आरोपी नीलू जगत की हत्या जेल के भीतर हुई थी। इसके बाद रायगढ़ निवासी आजीवन कारावास की सजा काट रहे रामभरोसे माझी की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हुई।। FSL और पुलिस की टीम भी जांच में जुट गई है।
बिलासपुरजेल में जलती भट्टी में कूदकर कैदी का सुसाइड
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बार फिर स्टील प्लांट में हादसा हो गया। मां शिवा स्टील प्लांट में इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग होने से चार श्रमिक झुलस गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना बुधवार सुबह करीब 7 बजे हुई। रोज की तरह श्रमिक प्लांट में काम कर रहे थे। इसी दौरान इंडक्शन फर्नेस में अचानक बॉयलिंग होने से प्रमोद सोनी, चौखर सिंह, शनि सिंह और गुड्डू इसकी चपेट में आकर झुलस गए।हादसे के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई।मौके पर बड़ी संख्या में श्रमिक जुट गए। घटना की सूचना तत्काल प्लांट प्रबंधन और पुलिस को दी गई। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है।

