राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में 8 से 14 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के तत्वावधान में प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगी।आयोजन का सबसे खास आकर्षण ‘नो तिलक, नो एंट्री’ रहेगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से कथा स्थल में प्रवेश से पहले तिलक लगाकर आने की अपील की है, ताकि सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जा सके।आयोजन से पहले वैश्य फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से राजभवन में मुलाकात कर उन्हें कथा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। राज्यपाल ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजन की सराहना की
रायपुर:देवकीनंदन ठाकुर की श्रीमद्भागवत कथा..बिना तिलक एंट्री बैन
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी मोजों और जेब में नोट छिपाकर ले जाते थे। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने IT एक्सपर्ट की मदद से डिलीट किए गए CCTV फुटेज रिकवर कर लिए हैं। फुटेज में आरोपी चोरी करते दिखे हैं। हालांकि, आरोपियों के चेहरे साफ नहीं दिख रहे हैंपुलिस फुटेज की क्वालिटी बेहतर कराने में जुटी है। इधर, पुलिस रविवार दोपहर 1.50 बजे जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ करने पहुंची। आरोपी रमाशंकर मिश्रा, मनीष यादव, लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा और करुणेश पांडेय से करीब साढ़े 4 घंटे पूछताछ की। 3 आरोपियों से पुलिस पहले ही पूछताछ कर चुकी है।सूत्रों के मुताबिक, पुलिस सोमवार को भी आरोपियों से पूछताछ करेगी। इसके बाद अनुकल्प और लवकुश को रिमांड पर लेगी।इधर, अयोध्या जेल में शनिवार को सभी आरोपियों को अलग-अलग बैरक में शिफ्ट कर दिया गया है।
राममंदिर चोरी- मोजे में नोट छिपाकर ले जाते थे आरोपी
रायपुर से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। एक नवजात बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसे एक्सपायरी डेट वाला मिल्क पाउडर पिलाया गया था। इस घटना ने न सिर्फ परिवार को सदमे में डाल दिया, बल्कि मेडिकल स्टोर की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।एक नवजात बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने लक्ष्मी मेडिकल हॉल पर एक्सपायरी डेट का मिल्क पाउडर बेचने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि बच्ची को वही मिल्क पाउडर पिलाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने जांच के दौरान उन्हें मिल्क पाउडर की एक्सपायरी डेट की जानकारी दी।मामले की शिकायत मौदहापारा थाने में लिखित में दर्ज कराई है
एक्सपायरी मिल्क पाउडर से नवजात की मौत का आरोप
रायपुर के नकटी भूमि विवाद को लेकर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नकटी में विधायक कॉलोनी बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं है और संबंधित जमीन अभी हाउसिंग बोर्ड के पासनहीं है।गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह ने कहा कि नकटी की जिस जमीन को लेकर विवाद हो रहा है, राजस्व विभाग के अधीन है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में लगभग 3 हेक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण था, जबकि शेष जमीन पर वर्ष 2023-24 के दौरान कब्जा किया गया।उन्होंने दावा किया कि हाईकोर्ट ने संबंधित अतिक्रमित भूमि को शासकीय भूमि माना है। अनुराग सिंह के मुताबिक कुछ लोगों ने 29 हजार वर्गफीट तक सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था।
नकटी में हाउसिंग बोर्ड का कोई प्रस्ताव नही अनुराग सिंह:
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार को बाइक सवार 3 दोस्तों को तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचल दिया। बाइक समेत तीनों युवक ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गए। लहूलुहान होकर तीनों सड़क पर ही तड़पते रहे। कुछ देर बाद 2 लड़कों की मौत हो गई।जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। तीनों युवक खेती-किसानी का काम करते थे। वे शहर से अपने गांव महलोई जा रहे थे। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
रायगढ़:3 दोस्तों को ट्रेलर ने कुचला, 2 की मौत
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से विकास के दावों की हकीकत बयां करती एक तस्वीर सामने आई है।ग्राम पंचायत ओरिया के श्याम टोला में सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को एक बीमार बुजुर्ग को कंधों पर उठाकर करीब दो किलोमीटर कीचड़ भरे रास्ते से अस्पताल तक ले जाना पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीण विकास और बुनियादी सुविधाओं को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि शामटोला तक जाने वाली 2 किलोमीटर सड़क आज तक नहीं बन पाई है। बरसात शुरू होते ही यह रास् पूरी तरह से दलदल में बदल जाता है। ऐसे में वहां से वाहन तो दूर निकलना भी मुश्किल हो जाता है, बीमार बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर परिजन और ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाने की कोशिश की लेकिन सड़क नहीं होने के कारण एंबुलेंस वहां गांव तक नहीं पहुंच सका।
सड़क नहीं कंधों पर बीमार बुजुर्ग क ले गए ग्रामी
कोंडागांव जिले के पलारी गांव में मशरूम की सब्जी खाना एक परिवार को भारी पड़ गया। भोजन के कुछ ही देर बाद परिवार के 8 सदस्यों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सभी को उल्टी, दस्त और तेज पेट दर्द की शिकायत होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बीमारी का कारण फूड पॉइजनिंग बताया जा रहा है दरअसल एक ही परिवार के 8 लोगों ने घर में बनी मशरूम की सब्जी खाई थी। इसके बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। पीड़ितों में 2 बच्चे, 3 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। सभी को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक तौर पर मामला मशरूम खाने से हुई फूड पॉइजनिंग का माना जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा है।
जहरीले मशरूम खाने से परिवार के 8 लोग अस्पताल पहुंचे
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में सप्ताह में एक दिन बिना बैग के पढ़ाई कराने की पहल की मांग उठी है। छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी के अध्यक्ष इदरीस गांधी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर राज्य के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में ‘नो बैग डे’ लागू करने का सुझाव दिया है।न्होंने प्रस्ताव दिया है कि इस दिन विद्यार्थियों को किताबों के बजाय जीवन से जुड़ी उपयोगी गतिविधियों से जोड़ा जाए। प्राथमिक उपचार, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, वित्तीय साक्षरता, योग, खेल, स्थानीय कला और व्यक्तित्व विकास जैसे विषयों पर प्रशिक्षण देकर बच्चों के व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाया जा सकता है
छत्तीसगढ़ में ‘नो बैग डे’ लागू करने की मांग
राजनांदगांव जिले क डोंगरगढ़ के मोहारा पुलिस चौकी क्षेत्र के बिजनापुर गांव में तेज हवा-तूफान के कारण बिजली का पोल गिर गया। पोल गिरने से बिजली के तार जमीन पर आ गए और उनमें करंट प्रवाहित होता रहा। इसी दौरान 6 गाय और एक बछड़ा इन तारों की चपेट में आ गए, जिससे सभी की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों नेबिजली विभाग को सूचना दी। इसके बाद विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बिजली आपूर्ति बंद कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। घटना से ग्रामीणों में नाराजगी है और वे बिजली विभाग से उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
करंट से बछड़े सहित 6 गाय की मौत
सूरजपुर जिले के लांची गांव में खुदाई के दौरान एक बड़ा पत्थर टूटकर गिर गया, इसके हादसे में 2 युवक जिंदा दफन हो गए। घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजे की है। दोनों युवक सरकारी जमीन पर अवैध रुप से खुदाई कर गिट्टी निकालने का काम कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत शवों को बाहर निकालने की कार्रवाई की। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि अचानक तेज आवाज सुनाई दी, जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे। वहां देखा कि मिट्टी और पत्थर धंसकर गिर चुके थे। जब तक पत्थर हटाकर उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थीं।

