यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार दोपहर 1:30 बजे एक इमारत में आग लग गई। हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 5 महिलाएं और 10 पुरुष हैं। ज्यादातर 20 से 30 साल के स्टूडेंट्स हैं।जिस बिल्डिंग में आग लगी, वह अलीगंज इलाके में है। बेसमेंट, ग्राउंड और पहले फ्लोर पर पेट शॉप और क्लीनिक है। दूसरे फ्लोर पर लर्निंग स्पेस नाम की लाइब्रेरी (कोचिंग) और हेड हॉपर स्टूडियो है, जिसमें 3D आर्ट प्रोडक्शन और गेम एसेट आउटसोर्सिंग का काम होता है।जानकारी के मुताबिक, आग फैलने के बाद दूसरे फ्लोर पर चल रही कोचिंग में छात्रों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था। जान बचाने के लिए जयंत नाम का एक बच्चा पहले फ्लोर से कूद गया, वहीं 5 लोग तारों के सहारे लटककर नीचे उतरे।सीएम योगी ने 4 अफसरों को सस्पेंड कर दिया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
अंबिकापुर नगर निगम की भाजपा महापौर मंजूषा भगत पर मीना बाजार लगाने की अनुमति दिलाने के एवज में 3 लाख लेने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मेयर ने इस ऑडियो को फर्जी बताया है। सोमवार को मेयर अजाक थाने पहुंचीं। ऑडियो बनाने के साथ उसे वायरल करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की।मीडिया से बात करते हुए महापौर रोने लगीं और उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ षडयंत्र रचा जा रहा है। वे आदिवासी महिला हैं इसलिए ऐसा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 21 जून की शाम उन्हें फोन पर बताया गया कि आपका किसी ने ऑडियो जारी किया है।इसके बाद उन्होंने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वह ऑडियो सुना। महापौर ने कहा कि उन्हें नहीं लगा कि वह आवाज उनकी है। उन्होंने ऐसी कोई बात नहीं की है।
BJP मेयर रोते हुए बोलीं- आदिवासी महिला हूं इसलिए षडयंत्र
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव पहुंचे। यहां शहर के स्टेट स्कूल में आयोजित प्रगतिशील किसान सम्मेलन में उन्होंने हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 510 करोड़ 89 लाख 16 हजार रुपये की लागत वाले 333 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।प्रगतिशील किसान सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं से जुड़े किसानों को सम्मानित भी किया। साथ ही करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज प्रगतिशील किसान सम्मेलन के साथ 510 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया है।
राजनांदगांव:किसान सम्मेलन: सीएम ने 333 कार्यों का किया लोकार्पण
कोरबा शहर के रामसागर पारा में हुई हत्या की सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। घटना के कुछ ही घंटों के भीतर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे युवक रवि यादव की पीट-पीटकरहत्या कर दी गई थी। वहीं वारदात के बाद पीड़ित पक्ष के लोगों ने आरोपियों के घरों में जमकर तोड़फोड़ की है।जानकारी के मुताबिक, रविवार रात क्षेत्र में विवाद की सूचना के बाद कुछ लोग लाठी-डंडों के साथ मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान झगड़े को शांत कराने और बीच-बचाव करने पहुंचे रवि यादव पर भी हमला कर दिया गया। गंभीर चोट लगने से रवि की मौत हो गई,
कोरबा रामसागर पारा में युवक की हत्या
छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा के रास्ते मानसून की एंट्री हो गई है। कुछ दिनों में यह कुछ और जिलों को भी कवर कर लेगा। मानसून की एंट्री के बाद बस्तर संभाग में बारिश तेज होने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में यह मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों को भी कवर कर लेगा।इसके साथ ही प्रदेश में 5 दिन अंधड़-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को अचानक मौसम बदला और रायपुर, रायगढ़ सहित कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। वहीं बलौदाबाजार जिले के नागेड़ी गांव में बिजली गिरने से 10 गायों की मौत हो गई।भारी बारिश के चलते रायपुर के सुंदरनगर इलाके में महादेवघाट रोड पर पानी भर गया, जिससे लोगों को आनेजाने में काफी दिक्कतें हुई।
बलौदाबाजार में बिजली गिरने से 10 गायों की मौत
जांजगीर-चांपा जिले में एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना ग्राम मुड़पार (ब) स्थित जोगिया नाला के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। मृतक अपनी पत्नी को सहायिका प्रशिक्षण केंद्र छोड़कर घर लौट रहा था।पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रेलर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। यह मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।मृतक की पहचान ग्राम कुलीपोटा निवासी शिव कुमार यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शिव कुमार अपनी पत्नी नर्मदा बाई को पामगढ़ स्थित बीआरसी केंद्र में आयोजित सहायिका प्रशिक्षण कार्यक्रम में छोड़ने गया था। पत्नी को प्रशिक्षण केंद्र में छोड़ने के बाद वह अपने गांव लौट रहा था।
तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मारी,युवक की मौत
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक ही दिन में अलग-अलग जगहों पर 3 शव मिले हैं। खमतराई के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में एक युवक की सिर कुचलकर हत्या किए जाने की आशंका है, जबकि मेटल पार्क और भाठागांव इलाके से भी दो युवकों के शव बरामद हुए हैं। पुलिस तीनों मामलों की जांच में जुटी है।पहली घटना: रविवार और सोमवार की दरमियानी रात WRS कॉलोनी के एक खुले मैदान में युवक का सिर कुचला शव मिला। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने मैदान में खून से लथपथ शव देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक के सिर और चेहरे पर किसी भारी पत्थर या ठोस वस्तु से वार किया गया है। घटना स्थल पर बड़ी मात्रा में खून मिला है,
रायपुर में तीन शव मिलने से सनसनी, युवक की निर्मम हत्या
छत्तीसगढ़ के धमतरी में सोमवार को 45 गांवों के हजारों आदिवासियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल-पुलिया, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। जल-जंगल-जमीन संघर्ष समिति के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग और युवा शामिल हुए।प्रदर्शनकारी शांति घाट से करीब 10 किलोमीटर पैदल मार्च करते हुए शहर के मुख्य मार्गों से होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शनकारी राशन-पानी के साथ पहुंचे थे। ग्रामीणों का कहना है कि जिस गांव में वो लोग रहते हैं वहां के हालात नरक से भी ज्यादा बदहाल है। वे लोग सिर्फ और सिर्फ भगवान के भरोसे जी रहे हैं।ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासन ने उन्हें रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किया।

