छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से चिकित्सा व्यवस्था को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद चौंकाने वाली और दर्दनाक खबर सामने आई है। यहाँ एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने घोर लापरवाही बरतते हुए एक जीवित इंसान को मृत घोषित कर दिया। हैरान कर देने वाला वाकया तब हुआ जब परिजन शव को एम्बुलेंस में रखकर अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे, तभी अचानक कथित ‘मृतक’ के हाथ-पैर हिलने लगे और उसके शरीर में हलचल शुरू हो गई। डॉक्टरों द्वारा मृत बताए गए युवक को जिंदा देख वहाँ मौजूद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।यह पूरा मामला रायपुर के लोधी पारा चौक स्थित एक निजी अस्पतालमित्तल हास्पिटल का है।
रायपुर में डॉक्टर ने जिंदा इंसान को घोषित किया मृत,
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने स्पीच थेरेपिस्ट पर करीब 3 साल तक रेप कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।पुलिस के अनुसार, साल 2023 में महिला अपने बेटे के तुतलाने की समस्या के इलाज के लिए मिशन चौक स्थित स्पीच थेरेपिस्ट डॉ. प्रांजुल बलियान के क्लीनिक पहुंची थी। बच्चे की नियमित थेरेपी के चलते महिला का क्लीनिक आना-जाना बना रहा और इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत बढ़ी।पीड़िता के अनुसार 10 अगस्त 2023 को वह डॉक्टर से मिलने क्लीनिक गई थी। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ रेप किया। उसके बाद ब्लैकमेल कर रेप करता रहा
सरगुजा में डॉक्टर की पत्नी से 3 साल तक रेप
रायपुर के व्यस्ततम कारोबारी इलाके बॉम्बे मार्केट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सेंट्रल बैंक के कार्यालय में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग लगने से पहले धमाके की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें देखते ही आसपास के दुकानदार अपनी दुकानें छोड़कर बाहर निकल आए।बैंक के सफाई कर्मी ने सबसे पहले धमाके की आवाज सुनई , बैंक का कार्यालय बिल्डिंग के पहले और दूसरे फ्लोर पर संचालित होता है।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया बड़ी मशकत के बाद आग पर काबू पाया जा सका इस आगजनी में बैक के कई रिकार्ड जल गए है ..आग कैसे लगी जाँच की जा रही है …
रायपुर के सेंट्रल बैंक में लगी भीषण आग
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में बड़ा हादसा हो गया. हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर शनिवार शाम को अचानक से चलती हुई बस में आग लग गई. हाईवे पर चलती हुई बस में आग लगने के कारण इलाके में अफरा तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बस आग का गोला बनी चुकी थी.गनीमत रही कि बस चालक की सतर्कता और यात्रियों की सूझबूझ से सभी लोग समय रहते बस से बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया. हादसे के वक्त बस में करीब 42 यात्री सवार थे. राहत की बात ये है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. लेकिन कई यात्रियों का सामान जल गया.शनिवार शाम प्राइवेट बस हरिद्वार से देहरादून के लिए रवाना हुई थी.
हरिद्वार : यात्रियों से भरी प्राइवेट बस में लगी आग,
दुर्ग के वैशाली नगर थाना क्षेत्र स्थित अर्जुन नगर में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।मृतक की पहचान रूपेश वर्मा (25) के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक रूपेश टूर एंड ट्रेवल्स की गाड़ी चलाता था और इसी काम से परिवार का खर्च चलता था। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा था।परिजनों और आसपास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, रोज की सुबह 5 बजे रूपेश टहलने के लिए निकला था। कुछ समय बाद वह वापस घर लौटा। इसके बाद उसने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली।
दुर्ग में युवक ने फांसी लगाकर दी जान:
घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा हो गया है। नई दरें रात 12 बजे से लागू हो गई हैं। दिल्ली में अब 14.2 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत ₹913 से बढ़कर ₹942 हो जाएगी।तीन महीने में दूसरी बार LPG की कीमत बढ़ाई गई है। इससे पहले 7 मार्च को LPG सिलेंडर के दाम ₹60 बढ़ाए गए थे। इस तरह 3 महीने के अंदर घरेलू सिलेंडर 89 रुपए महंगा हो गया है।न्यूज एजेंसी PTI के सूत्रों के अनुसार, तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ी ऊर्जा लागत और घरेलू बिक्री पर नुकसान के कारण कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं।बतया जा रहा है .घरेलू सिलेंडर पर करीब ₹703 का नुकसान हो रहा था। दाम बढ़ने से बावजूद सिर्फ आंशिक भरपाई होगी।
घरेलू LPG सिलेंडर ₹29 महंगा, नई दरें आज से लागू
छत्तीसगढ़ क्रिकेट जगत के लिए बड़ी खुशखबरी सामने है. रणजी खिलाड़ी और बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज आयुष पांडेय का चयन भारतीय क्रिकेट के ए टीम के लिए हुआ है. आयुष 25 जून 2026 से श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही चार दिवसीय मैचों की सीरीज में भारतीय टीम में शामिल किए गए हैं. रणजी ट्रॉफी में उनके शानदार प्रदर्शन के कारण उनका चयन भारतीय क्रिकेट के ए टीम में हुआ है.खिलाड़ी आयुष पांडेय ने रणजी ट्रॉफी में 57.30 की औसत से 573 रन बनाए, जिसमें 183 रनों की बड़ी पारी भी शामिल है. आयुष पांडेय ने रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में छत्तीसगढ़ की ओर से खेलते हुए बल्ले से जमकर रन बरसाए. पूरे टूर्नामेंट में उनकी खेल की निरंतरता और टेक्निक को देश सभी लोग प्रभावित हुए थे. क्रिकेट में अपनी बेहतर तकनीक के लिए चयनकर्ताओं ने उनपर भरोसा जताया है.
छत्तीसगढ़ के आयुष भारतीय ए टीम में शामिल
मिर्जापुर जनपद में जयमाला के बाद दूल्हा दहेज की बाइक लेकर फरार हो गया. महिलाओं ने कपड़े और जेवरात को लेकर मंडप में कानाफूसी कर रही थीं. इसी से नाराज़ होकर दूल्हा भाग निकला.लड़की पक्ष की लोगों ने दूल्हे के पिता के साथ तीन गाड़ियों को बंधक बना लिया है. सूचना पर 112 पीआरबी पहुंच कर थाने में तहरीर देने की बात कही है. वहीं थाना प्रभारी तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात क खी है मिर्जापुर जनपद के मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को आये एक बारात में उस समय हंगामा होने लगा, जब जयमाल के बाद दूल्हा अपने दो साथियों के साथ दहेज की बाइक से फरार हो गया.नाराज़ लड़की पक्ष ने दूल्हे के पिता समेत कुछ बारातियों और तीन गाड़ियों को बंधक बना लिया.
वरमाला के बाद : दहेज का सामान लेकर दूल्हा हुआ पार
राजधानी में 48 घंटे के भीतर ठगी के तीन बड़े मामले सामने आए हैं lअलग-अलग तरीकों से तो ने तीन लोगों को निशाना बनाकर करीब 18 लाख रुपए की ठगी कर लीl दो महिलाओं को पुराने जेवर के बदले नया सुना देने का झांसा दिया गया जबकि एक कारोबारी को पुराने सोने के सिक्के देने का लालच देकर 10 लाख रुपए एट लिए गए पुलिस तीनों मामलों की जांच कर रही है और कुछ संदेहों को हिरासत में लिया गया है. गोवर्धन नगर निवासी राजकुमारी साहू 49 साल को एक महिला ने पुराने जेवर का डिजाइन और छाप लेकर वैसे ही नए जेवर बना कर देने तथा उपहार देने का झांसा दिया. राजकुमारी ने महिला को करीब 3 लाख के जेवर दे दिए.महिला आधे घंटे में लौटने की बात कह कर फरार हो गई, वही माना बस्ती से कमल साहू से एक महिला ने झांसा देकर करीब 5 लाख रुपए ठग लिए
पुराने सोने के बदले नया सोने का झासा देकर ठगी

