Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के तिल्दा की बेटी चारु पांडेय ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन से ऐसा मुकाम हासिल किया है, जो हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है। महज 23 वर्ष की उम्र में चारु ने दिल्ली पुलिस, रेलवे, बैंकिंग और केंद्र-राज्य सरकार की विभिन्न 19 प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाएं उत्तीर्ण कर अपनी असाधारण क्षमता का परिचय दिया है।उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए आगामी स्वतंत्रता दिवस पर उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। सुधा प्रवीण कुमार पांडेय की प्रतिभाशाली पुत्री चारु ने SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, SSC GD, SSC CPO, IBPS PO, SBI दिल्ली पुलिस, छत्तीसगढ़ सब-इंस्पेक्टर, ट्रांसपोर्ट सब-इंस्पेक्टर, CG NHM सहित कुल 19 प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प के सामने कोई लक्ष्य बड़ा नहीं होता।चारु पांडेय ने मई 2025 में भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) के चेन्नई कार्यालय में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर (AAO)पद पर कार्यरत है .

तिल्दा की होनहार बेटी चारु पांडेय रचा इतिहास,

हिमाचल प्रदेश की शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बीती रात करीब 10:04 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई। भूकंप का केंद्र चंबा जिले में 32.289 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.434 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था, जबकि इसकी गहराई मात्र 5 किलोमीटर दर्ज की गई, जिसके कारण झटके अपेक्षाकृत अधिक महसूस किए गए। भूकंप के झटकों से शिमला, कांगड़ा, कुल्लू और चंबा जिले व आसपास के कई क्षेत्रों में लोग इस दौरान घरों से बाहर निकाल आए। देर रात तक किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली।चंबा जिला भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में आता है और पहले भी यहां कई बार भूकंप दर्ज किए जा चुके हैं।

 शिमला सहित हिमाचल में कई भागों में भूकंप के झटके,

बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम नरगोड़ा के लुदियापारा में शुक्रवार को एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। तालाब में नहाने गए दो सगे मासूम भाइयों की डूबने से मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और हर आंख नम है।नरगोड़ा निवासी किशोर कुमार खरे के पुत्र ऋषभ कुमार खरे और रितेश कुमार खरे अपने साथी निहाल के साथ गांव के नए तालाब में नहाने गए थे। नहाते समय दोनों भाई अनजाने में गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनके साथ मौजूद निहाल घबराकर तत्काल गांव पहुंचा और परिजनों को घटना की सूचना दी।तो परिजन और ग्रामीण दौड़ते हुए तालाब पहुंचे। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

 दादा के दशकर्म के बीच बुझ गईं दो जिंदगियां

बिहार के बक्सर जिले में इटाढ़ी गुमटी रेलवे क्रॉसिंग पर 26 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से बना रोड ओवरब्रिज उद्घाटन के महज 96 घंटे बाद ही ध्वस्त, हो गया । कई वर्षों के इंतजार के बाद जनता को समर्पित किया गया यह ओवरब्रिज चार दिन भी नहीं टिक सका। पुल के पाया नंबर-5 के पास ऊपरी परत धंस जाने के बाद प्रशासन ने एहतियातन आवागमन पर रोक लगा दी है।बताया जा रहा है कि यह परियोजना करीब 11 वर्षों से लंबित थी और हाल ही में इसका उद्घाटन किया गया था। लेकिन उद्घाटन के चौथे दिन ही सड़क धंसने की घटना सामने आने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर पुल पर ट्रैफिक बंद कर दिया है और तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है।

26 करोड़ का ओवरब्रिज 96 घंटे भी नहीं टिका

भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र के वार्ड-48 मिलावट पारा कैनाल रोड में गुरुवार रात एक 21 वर्षीय गर्भवती नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान विजय लक्ष्मी साहू उर्फ पायल के रूप में हुई है। वह तीन माह की गर्भवती थी और उसकी शादी को अभी 16 महीने ही हुए थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।परिजनों के अनुसार  घर का माहौल पूरी तरह सामान्य था। मृतका की मां शाम को उससे मिलने आई थीं और करीब साढ़े आठ बजे वापस लौट गईं। उस समय विजय लक्ष्मी रसोई का काम कर रही थी और परि वार के सदस्यों से सामान्य बातचीत भी कर रही थी।

 भिलाई में गर्भवती नवविवाहिता ने की आत्महत्या

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अफेयर के शक में वकील की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। घात लगाकर बैठे आरोपी ने वकील की आंखों में मिर्च पाउडर झोंका, फिर पत्थर ताबड़तोड़ हमला किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकला।दरअसल, निखिल गोस्वामी (27साल एक अपराधी प्रवृत्ति के युवक भोला मानिकपुरी (28 का केस लड़ रहा था। इसी दौरान भोला की पत्नी से उसका अफेयर हो गया। इसी शक में भोला ने वकील को मार डाला। बीती रात वकील अपने दोस्त के साथ किसी काम से बाहर निकला था। हमले के बाद उसका दोस्त मौके से भाग निकला। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है। वहीं, इस वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

 पत्नी से अफेयर:शक में क्लाइंट ने वकील को मार डाला  

कोरबा के कटघोरा मुख्य मार्ग पर  छुरी के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रेलर ने आगे चल रहे दूसरे ट्रेलर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे वाले ट्रेलर का हेल्पर केबिन में बुरी तरह फंस गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ट्रेलर कोरबा से कटघोरा की ओर जा रहे थे। पीछे चल रहे ट्रेलर के ड्राइवर ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए आगे वाले ट्रेलर को टक्कर मारी। हादसे के बाद दूसरा ट्रेलर ड्राइवर समेत मौके से फरार हो गया, जबकि घटनास्थल पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले यातायात को नियंत्रित किया और केबिन में फंसे हेल्पर को निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू किया।

कोरबा में दो ट्रेलर भिड़े, केबिन में फंसा हेल्पर

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पत्नी ने अपने पिता और भाई के साथ मिलकर अपने पति के साथ धोखा किया। साथ ही प्रताड़ित भी किया। पीड़ित पति ने इसकी शिकायत थाने में की।शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पीड़ित की पत्नी और साले को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार ससुर की तलाश जारी है।शिकायत के अनुसार, पत्नी पर आरोप है कि वह अपने पति की कमाई के पैसे अपने छोटे भाई को देती रही, जब पति को शक हुआ तो उसने घर में CCTV कैमरे लगवाए, इसमें पता चला कि पैसे साले के बैंक खाते में जमा किए जा रहे हैं।बाद में करीब 22 लाख 63 हजार रुपए के लेन-देन का मामला सामने आया। जब पति ने पैसे वापस मांगे तो उसे साफ मना कर दिया गया।

पत्नी ने पति के 23 लाख चुराए, भाई को दिए

राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र में  हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवती इंदु साहू की मौत हो गई। सोमनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के मेडिकल स्टोर में फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत इंदु साहू को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।जानकारी के अनुसार, ग्राम ठेकवा निवासी इंदु साहू अपने भाई सौरभ साहू के साथ शुक्रवार को ड्यूटी के लिए सोमनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थीं। अस्पताल के पास सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 राजनांदगांव में सड़क हादसे में युवती की मौत

मध्यप्रदेश के रायसेन में दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 3 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 27 लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि एक यात्री का सिर फटकर दो हिस्सों में बंट गया। कई घायलों के सिर, चेहरे और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं।घायलों को 10 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल रायसेन, भोपाल के हमीदिया अस्पताल, नागपुर अस्पताल और लक्ष्मी स्पेशलिटी अस्पताल पहुंचाया गया। शुक्रवार को खरबई थाना चौकी क्षेत्र के सेहतगंज टोल प्लाजा के पास हुई।मृतकों की पहचान नीतेश व्यास (28) पिता एसएन व्यास, निवासी पंडा टेकापार, सुल्तानगंज, माखन लोधी (29) पिता रामबाबू लोधी, निवासी पचीपुरा, बेगमगंज और दीपेश अहिरवार (19) निवासी सुल्तानगंज के रूप में हुई है।

रायसेन में दो बस टकराईं…राष्ट्रीय कवि समेत 3 की मौत
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments