Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

मुगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में एक ही घर के भीतर महिला और पुरुष  की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया है।मामला खुड़िया वन क्षेत्र के पटपरहा गांव का  जहा घर के भीतर 50 वर्षीय संतराम बैगा की लाश फासी के फंदे पर लटकती हुई मिली, तो वहीं 40 वर्षीय रामकली की लाश भी बरामद की गई है। आशंका जताई जा रही है कि रामकली की  मौत  जहर का सेवन करने की वजह से हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों की मानें तो पूरा मामलाप्रेम प्रसंग  का बताया जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने मौत को गले लगा लिया है।फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

प्रेम कहानी या साजिश? घर में मिले  महिला-पुरुष की लाश,

एम पी की राजधानी भोपाल से लव जिहाद और दुष्कर्म का मामला सामने आया है, यहां बागसेवनिया थाना क्षेत्र में विशेष समुदाय के युवकों ने लड़कियों को होटल में ले जाकर रेप की वारदात को अंजाम दिया और धर्म परिवर्तन का भी दबाव डाला। मामले में पुलिस ने होटल मैनेजर समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जल भेज दिया है।बजरंग दल ने विशेष समुदाय के युवकों को हिंदू नाबालिग लड़कियों के साथ साकेत नगर के होटल में पकड़ा था। नाबालिगों ने बताया कि आरोपियों ने शराब पिलाकर दुष्कर्म किया और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए होटल मैनेजर समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी गरीब बस्तियों की बच्चियों को टारगेट कर अपनी हवस का शिकार बनाते थे।

राजधानी के होटल में नाबालिग लड़कियों को शराब पिलाकर रेप
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 28 वीं किस्त जारी करते हुए प्रदेश की 68 लाख 54 हजार महिलाओं के बैंक खातों में 642 करोड़ 27 लाख 77 हजार 950 रुपये की राशि अंतरित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं का सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा महतारी वंदन योजना इस दिशा में एक ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी पहल के रूप में सामने आई है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि किसी भी समाज और राज्य की प्रगति तब तक पूर्ण नहीं हो सकती, जब तक महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और सामाजिक रूप से सम्मानित न किया जाए।
छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना की 28 वीं किस्त,

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पुलिस ने बस से 4.15 करोड़ का गांजा जब्त किया है। 8 क्विंटल 30 किलो गांजा कपड़ों की गठरियों में छिपाकर रखा गया था। बस के जरिए झाड़ू बेचने की आड़ में गांजा कटनी भेजा जा रहा था। बस में महिला और पुरुष सवार थे। पुलिस ने ड्राइवर समेत 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। महिलाओं के साथ 4 दुधमुंहे बच्चे भी थे। मामले में 18 से 19 अन्य आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें जुटी हुई है। मामला जयनगर थाना क्षेत्र का है।ड्राइवर ने कहा कि किसी बाबू ने बस अंबिकापुर के कालीघाट से बुक की थी। सामान मध्य प्रदेश के कटनी जिले के पिपरिया कला ले जाया जा रहा था। कालीघाट से करीब 20-22 लोग बस में बैठे थे।

सूरजपुर में बस से 4 करोड़ का गांजा पकड़ाया

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक डॉक्टर शराब के नशे में ड्यूटी करने अस्पताल पहुंच गया .. नशे में धुत डॉक्टर ने मरीज का इलाज करने से मना कर दिया। जानकारी मिलने परतत्काल अस्पताल में  मीडिया के लोग पहुंच गए तब नशे में चूर डाक्टर उनसे भी  हाथापाई करने की कोशिश करता दिखा। इसके अलावा शराबी डॉक्टर बीएमओ (ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर) के साथ बैठकर हंसते नजर आया। अस्पताल में डॉक्टर के हाई-वोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जांच में सामने आया है कि अक्सर शराब पीकर ड्यूटी करता था। डाक्टर का अटेंडरों से बदसलूकी करने का आरोप है। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर डीके बिसेन ने बताया कि मामले की जानकारी अफसरों को दे दी गई है। मरीज के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है,

शराबी डॉक्टर का अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा,

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में महिला ने अपनी डेढ़ साल की बेटी को छोड़कर गंगरेल बांध में छलांग लगा दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू आपरेशन चलाया गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उसे 108 एम्बुलेंस की मदद अस्पताल पहुंचाया गया। महिला की पहचान सतवंतीन निर्मलकर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पूरी गांव की रहने वाली बताई जा रही है। महिला पिछले कुछ महीनों से नगरी के छिपलीपारा स्थित अपने मायके में रह रही थी। बताया जा रहा है कि, उसका पति उसे लगातार प्रताड़ित करता था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी। इसी प्रताड़ना से तंग आकर महिला अपनी डेढ़ वर्षीय बच्ची को लेकर गंगरेल पहुंची और आत्महत्या का प्रयास किया।

डेढ़ साल की बेटी छोड़ मां ने बांध में लगाई छलांग

छत्तीसगढ़ में मसीह समाज के कथित उत्पीड़न और सामाजिक बहिष्कार के मामलों को लेकर संयुक्त मसीह समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रभाकर सोनी ने गुरुवार को रायपुर में पैदल मार्च किया। उन्होंने सुबह रविशंकर यूनिवर्सिटी क्षेत्र से गृहमंत्री विजय शर्मा के निवास की ओर पैदल मार्च कर समाज की समस्याओं और मांगों को उठाया।प्रभाकर सोनी ने कहा कि प्रदेश में मसीह समाज के लोगों के साथ हो रही घटनाओं को लेकर शासन और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए यह शांतिपूर्ण मार्च निकाला गया। उन्होंने आरोप लगाया कि समाज से जुड़े मामलों में अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।पैदल मार्च के दौरान बड़ी संख्या में मसीह समाज के लोग भी उनके समर्थन में शामिल हो गए।

मसीह समाज के मुद्दों को लेकर रायपुर में पैदल मार्च:
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments