मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपनी तीन मासूम बेटियों को कथित रूप से जहर पिला दिया। जहर पीने से दो बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरी बेटी ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। इसके बाद महिला ने भी आत्महत्या कर ली।बताया जा रहा है कि आत्मघाती कदम उठाने से पहले महिला ने घर में रखे महत्वपूर्ण कागजातों में भी आग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पूरे इलाके में इस दर्दनाक घटना के बाद शोक और सनसनी का माहौल है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
बेटियों को जहर देने के बाद मां ने की आत्महत्या
सूरजपुर जिले के लटोरी क्षेत्र के भंडारपार गांव से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां नशे की हालत में हुई लापरवाही ने महज तीन माह के मासूम की जान ले ली। जानकारी के अनुसार,पति पत्नी दोनों नशे के सेवन के बाद घर में मौजूद थे। इसी दौरान मां संतुलन खो बैठी और जमीन पर गिर गई। दुर्भाग्यवश उसकी गोद में मौजूद तीन माह का शिशु उसके नीचे दब गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने तत्काल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे की जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक बच्चे की मौत दबने और सांस रुकने के कारण हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
..पति-पत्नी के झगड़े में 3 माह के बच्चे की मौत
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रविवारको आईपीएल 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. RCB ने 12 गेंद शेष रहते हुए गुजरात की टीम को 5 विकेट से हराया …बेंगलुरु लगातार दूसरी बार आईपीएल चैम्पियन बनी.अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में RCB के गेंदबाजों ने पहले गुजरात को 155 रन पर रोक दिया. इसके बाद टीम ने लक्ष्य हासिल कर ट्रॉफी जीत ली. विराट कोहली और .रसिख सलाम जीत के सबसे बड़े हीरो बनकर उभरे. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में RCB के तेज गेंदबाजों ने कमाल दिखाया, खासकर रसिक सलाम डार ने, जिन्होंने 3 विकेट लिए इसके बाद चेज मास्टर विराट कोहली ने शानदार 42 गेंदों पर 75 रनों की पारी खेली.कोहली ने छक्का जड़कर अपनी टीम को खिताब दिलाया.
बेंगलुरु लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन बनी
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पिता ने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर पत्नी के बॉयफ्रेंड की चार्जिंग केबल से गला घोंटकर हत्या कर दी। 2 साल से पत्नी का अफेयर चल रहा था। इसे लेकर पति और पत्नी में आए दिन विवाद होते रहता था। शनिवार को विवाद के बाद महिला के बुलाने पर बॉयफ्रेंड उसके घर पहुंचा, जहां पिता और बेटे ने उसकी हत्या कर दी।वहीं, महिला थाने पहुंचकर विवाद की सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो बॉयफ्रेंड का शव फर्श पर पड़ा हुआ था और पिता-बेटे मौके से फरार थे। हालांकि, पुलिस ने आरोपी पिता-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति कवर्धा में हेडमास्टर है। एक हफ्ते पहले ही परिवार बिलासपुर शिफ्ट हुआ था। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।
हेडमास्टर ने बेटे संग मिलकर पत्नी के बॉयफ्रेंड की हत्या
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा से भाजपा विधायक दीपेश साहू की रविवार को सामूहिक विवाह समारोह में शादी हुई। दीपेश ने बेमेतरा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में ड्राइवर की बेटी तरुणा साहू के साथ 7 फेरे लिए। समारोह में विधायक समेत 21 जोड़ों का विवाह हुआ। सभी दूल्हे ई-रिक्शे से सर्किट हाउस तक पहुंचे। इसके बाद विधायक समेत सभी दूल्हों की बारात बैलगाड़ी से निकली।विधायक की बैलगाड़ी के सारथि डिप्टी सीएम अरुण साव बने । प्रदेश की राजनीति में पहली बार ऐसा देखने को मिला है जब किसी विधायक ने सरकारी योजना के मंच परगरीब और जरूरतमंद जोड़ों के साथ सात फेरे लिये है। वीआईपी संस्कृति और भव्य शादी समारोहों से अलग हटकर विधायक का यह फैसला सामाजिक समानता और सादगी का संदेश दे रहा है।शादी के बारिश भी हुई।
BJP विधायक की शादी में बारिश, बैलगाड़ी से बारात,
झांसी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पूजा-पाठ और धार्मिक गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध मंदिर झरना पति धाम मंदिर में शिवपुराण पाठ के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. आरोप है कि मंदिर के पुजारी की पत्नी ने ट्रस्ट अध्यक्ष और भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी के साथ मारपीट की. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है. मंदिर में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला दूसरी महिला को बाल पकड़कर जमीन पर पटकते और मारपीट करते हुए…
मंदिर में गर्भगृह के पास महिलाओं के बीच चले लात-घूंसे,
सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम आदेश जारी करते हुए कहा है कि किसी व्यक्ति के प्राइवेसी का अधिकार उसके बच्चे के पितृत्व जानने से बड़ा नहीं हो सकता । यह कहते हुए सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी है। याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में डीएनए टेस्ट कराने की मांग के विरुद्ध छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट और निचली अदालत के निर्णय को चुनौती दी थी । सुप्रीम कोर्ट ने मामले में। निर्णय सुनाते हुए बेटे के पक्ष में निर्णय दिया है और डीएनए टेस्ट को वाजिब हक माना है। उच्चतम न्यायालय ने कहा डीएनए की मांग पर अगर कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला तो याचिकाकर्ता का बेटा हमेशा के लिए उन अधिकारों से वंचित रह सकता है जो एक बेटे के रूप में उसे मिलना चाहिए। बेटा अमर प्रधान की मां का दावा है कि जनवरी 1999 में चतुर्भुज प्रधान के साथ संबंध था,इसी से अमर का जन्म हुआ।
पितृत्व का अधिकार निजता से बड़ा: सुप्रीम कोर्ट
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में घूमने गए बेंगलुरु के 2 परिवारों की खुशियां सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग पर एक अर्टिगा कार करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 2 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में छत्तीसगढ़ के भिलाई के एक परिवार के 4 लोग शामिल है। भिलाई में मृतकों के परिवार से बातचीत करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया। दंपती अपने बच्चों के साथ बेंगलुरु में रहते थे, वहीं जॉब कर रहे थे। यह सभी पर्यटक बेंगलुरु से हिमाचल प्रदेश घूमने आए थे और बर्फबारी का आनंद लेने साच पास जा रहे थे।
छत्तीसगढ़ के 4 लोगों की हिमाचल हादसे में मौत
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में खेत से बंद बोरी में युवक की लाश मिली थी। पुलिस ने महिला, उसके पति और देवर को गिरफ्तार किया है। युवक का महिला के साथ अवैध संबंध था। युवक महिला को उसके आपत्तिजनक वीडियो से ब्लैकमेल करता था। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार जबरन संबंध बनाए।घटना वाली रात भी उसने महिला पर सेक्स करने का दबाव बनाया। इससे परेशान होकर महिला ने उसे अपने घर बुलाया, जहां सरिया मोड़ने वाले भारी पाना से सिर पर हमला कर दिया। इससे युवक की मौत हो गई।इसके बाद महिला, उसके पति और देवर ने मिलकर हत्या के सबूत मिटाने की कोशिश की। तीनों शव को बोरी में भरकर ट्रैक्टर से सोंढा गांव के पास फेंक दिया। पुलिस ने महिला समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

