छत्तीसगढ़

महतारी वंदन की 6 वीं किश्त:छत्तीसगढ़ की 70 लाख महिलाओं के खाते में आज आएगे पैसे

रायपुर-छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की 6 वीं किस्त आज 1 अगस्त को आएगी। प्रदेश की 70 लाख 12 हजार से ज्यादा महिलाओं के खाते में करीब 655 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। सीएम साय इस योजना के ऐप का भी शुभारंभ करेंगे।

प्रदेश में महतारी वंदन योजना की शुरुआत 10 मार्च से हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना का शुभारंभ किया था। इसके बाद 2 और 3 अप्रैल को योजना की दूसरी किस्त जारी की गई। महिलाओं को हर महीने एक हजार यानी सालाना 12 हजार रुपए मिलेंगे।

जिलेवार जानकारी 

  • कोरबा में 2 लाख 63 हजार 956
  • बलरामपुर जिले में 2 लाख 4 हजार 584
  • कबीरधाम में 02 लाख 45 हजार 193
  • कोण्डागांव में 01 लाख 30 हजार 32
  • सूरजपुर में 02 लाख 02 हजार 12
  • बस्तर में 01 लाख 75 हजार 556
  • गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 87 हजार 212
  • जशपुर में 02 लाख 23 हजार 65
  • रायगढ़ में 02 लाख 96 हजार 599
  • दुर्ग में 03 लाख 59 हजार 813
  • गरियाबंद में 01 लाख 85 हजार 293
  • जांजगीर-चांपा में 02 लाख 98 हजार 121
  • बलौदाबाजार में 03 लाख 31 हजार 18
  • बालोद में 02 लाख 52 हजार 597
  • बिलासपुर में 03 लाख 78 हजार 85
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 02 लाख 277
  • राजनांदगांव में 2 लाख 62 हजार 809
  • दंतेवाड़ा में 55 हजार 146
  • सरगुजा में 02 लाख 27 हजार 880
  • कोरिया में 60 हजार 896,
  • रायपुर में 05 लाख 54 हजार 678
  • सक्ती में 02 लाख 440
  • बेमेतरा में 02 लाख 67 हजार 691
  • खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में 01 लाख 13 हजार 817
  • मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 99 हजार 982
  • धमतरी में 02 लाख 56 हजार 11
  • बीजापुर में 33 हजार 413
  • मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 88 हजार 447
  • मुंगेली में 02 लाख 49 हजार 961
  • महासमुंद में 03 लाख 36 हजार 42
  • सुकमा में 50 हजार 287
  • नारायणपुर में 26 हजार 27
  • कांकेर में 02 लाख 22 हजार 185 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button