छत्तीसगढ़

बस्तर लोकसभा से कवासी लखमा कांग्रेस उम्मीदवार घोषित:चौथी लिस्ट में छत्तीसगढ़ की सिर्फ एक सीट पर कैंडिडेट का ऐलान; 4 सीटों पर सस्पेंस

रायपुर-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट से पूर्व मंत्री कवासी लखमा को लोकसभा उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से पीसीसी चीफ दीपक बैज मौजूदा सांसद हैं। शनिवार (23 मार्च) देर रात कांग्रेस ने 45 नामों की चौथी सूची जारी की है। इसमें छत्तीसगढ़ से सिर्फ बस्तर सीट शामिल है।

इससे पहले आई पहली लिस्ट में रायपुर और राजनांदगांव समेत 6 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया गया था। बस्तर सीट पर कैंडिडेट घोषित होने के बाद अब भी चार सीटों पर सस्पेंस बरकरार है। वहीं, बस्तर सीट पर मुकाबले की तस्वीर भी साफ हो गई है। इस सीट पर बीजेपी के महेश कश्यप से कवासी लखमा का मुकाबला होगा।

छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा अपने बेटे हरीश लखमा के लिए टिकट मांग रहे थे। हालांकि उन्होंने कहा था कि, मैंने और मेरे बेटे हरीश लखमा दोनों ने चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया है। हम दोनों एक ही परिवार के सदस्य हैं। दीपक बैज के विरोध को लेकर उन्होंने साफ कहा था कि दीपक बैज भी मेरे बेटे जैसे हैं। जिसे भी टिकट मिले, हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे। बस्तर में कांग्रेस की जीत तय है।

इससे पहले शुक्रवार (8 मार्च) को कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी की थी। इनमें 39 सीटों से प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया था। वहीं, छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर 6 प्रत्याशी घोषित हुए थे। लिस्ट में पूर्व सीएम भूपेश बघेल सहित 2 पूर्व मंत्री, एक पूर्व विधायक और कोरबा सांसद का नाम शामिल था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button