सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे
सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

ऐसे तो बेटी का जन्म होता तो कई लोग मायूस हो जाते हैं लेकिन धमतरी शहर में एक परिवार ने बेटी के जन्म पर खास तरीके से खुशी मनाई देर रात ढोल नगाड़ों के साथ गाते हुए परिवार वाले बच्ची को अस्पताल से घर लेकर आए. जुलूस में गाड़ी पर बेटी हुई है का एक बेनर लगा था जिसे देखकर रास्ते से गुजरने वाले लोग हैरान रह गए. यह जश्न यात्रा मकेश्वर वार्ड निवासी रूपेश कोसरिया और उसकी पत्नी किरण कोसरिया की पहली बेटी के जन्म के खुशी में निकाली गई थी ,,,बच्ची का जन्म एक अप्रैल को डीसीएच अस्पताल में हुआ था .सात दिनों बाद जब जच्चा बच्चा को अस्पताल से छुट्टी हुई तो उन्हें रैली निकालकर अस्पताल से घर लाया गया,तो लोग बड़ी संख्या में घर पहुंचे आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर खुशियां मनाई इस अनोखे जश्न की चर्चा अब पूरे शहर में हो रही है। और यह पहल समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का एक प्रेरणादायक संदेश दे रही है।
घर आई ‘लक्ष्मी’: बेटी के जन्म पर बारात जैसा माहौल
देश में जहां नक्सलवाद के खात्मे को लेकर चर्चा है। वहीं दूसरी तरफ एक और बड़े नक्सली कमांडर के सरेंडर से जुड़ी खबर निकलकर सामने आई है। खबर आई है कि, टॉप नक्सल कमांडर सोडी केशा ने सरेंडर कर दिया है। बताया जा रहा है कि, नक्सली कमांडर सोडी केशा ने अपने 40 साथियों के साथ सरेंडर किया है। सभी ने तेलंगाना पुलिस के सामने हथियार डाले हैं।वहीं कहा जा रहा है कि, नक्सल कमांडर हेमला विज्जा भी जल्द सरेंडर कर सकता है।नक्सल कमांडर हमला विज्जा नक्सल कमांडर सोडी केशा का सबसे करीबी माना जाता है। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, 1 से 2 दिन के भीतर अभी नक्सली अधिकारिक तौर पर सरेंडर करेंगे।
टॉप नक्सल कमांडर सोडी केशा ने किया सरेंडर,
तिल्दा नेवरा क्षेत्र में तीन साल पहले हुए बहुचर्चित जितेंद्र पाल हत्याकांड में फरार चल रहे तीन आरोपियों को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्याकांड पुरानी रंजिश का नतीजा था, जिसमें मृतक जितेंद्र पाल को चाकू से 22 से 23 वार कर मौत के घाट उतारा गया था। पुलिस ने आरोपी फेन्टा उर्फ फिरन्ता पारधी, मनोज उईके और ईशु उईके को पकड़ लिया है।पुलिस के अनुसार, पिछले तीन साल से ये आरोपी दूसरे राज्यों में अपनी पहचान छिपाकर रह रहे थे। हत्याकांड का मास्टर माइंड रवि उईके पहले ही जबलपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था और उसे रायपुर पुलिस के हवाले किया गया। जांच में सामने आया कि मृतक जितेंद्र पाल ठेकेदारी का काम करता था और पुराने विवाद के कारण इस जघन्य घटना को अंजाम दिया गया।पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है ..
जितेंद्र पाल हत्याकांड: फरार आरोपी,3,साल बाद गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया और फिल्म शोले के मशहूर सीन की तरह ड्रामा करता रहा,,,,इस दौरान लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, युवक करीब दो घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा करता रहा। बताया जा रहा है कि पत्नी से विवाद के बाद नाराज युवक ने ये कदम उठाया। दिलीप विश्वकर्मा वर्तमान में कोंडागांव जिले में रह रहा था। युवक का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। 2 दिन पहले पत्नी बच्चे को लेकर अपने मायके जगदलपुर आ गई।जिसके बाद युवक भी उसे मनाने यहां पहुंचा था।लेकिन बात नहीं बनी। पत्नी के नहीं मानने से आहत युवक आत्महत्या करने मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टॉवर पर चढ़े युवक ने फिल्म शोले के मशहूर सीन की तरह ड्रामा किया, युवक को टावर चढ़ा देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।काफी मशक्कत और समझाइश के बाद युवक आखिरकार टावर से नीचे उतरने को तैयार हो गया।
पत्नी से झगड़े के बाद टावर पर चढ़ा युवक,
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के जंगल में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब महुआ बिनने गए ग्रामीणों ने पेड़ पर एक ही फंदे से लटकी युवक और युवती की लाश देखी। इस घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान भुंडीबाहरी निवासी रामकुमार अगरिया 25साल और परमेश्वरी अगरिया 20 साल के रूप में हुई है। युवक प्राइवेट कंपनी में मजदूरी काम करता था। बताया जा रहा है कि मृतक युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था।5-6 माह से दोनों शादी करने की बात कहते थे। हलाकि किन परिस्थितियों में दोनों ने यह खौफनाक कदम उठाया, यह अब तक साफ नहीं हो पाया है।
जंगल में एक ही फंदे पर प्रेमी-प्रेमिका की लाश
रामपुर में महिला शिक्षिका की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है। पति ने शारीरिक संबंध के दौरान पत्नी का गला दबा दिया। मौत के बाद आरोपी पत्नी का शव निर्वस्त्र हाल में बिस्तर पर छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे का आदी है। वह नशा मुक्ति केंद्र आ गया ।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मृतका के पिता राजेंद्र सिंह की तहरीर पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।भैंसी गांव निवासी आरोपी की पत्नी एकता उर्फ पूजा चमरौवा ब्लॉक के ठाकुरद्वारा स्थित परिषदीय स्कूल में शिक्षिका के पद पर तैनात थीं।
रात में शारीरिक संबंध बनाते समय पत्नी का कत्ल
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में जेल में बंद सौम्या चौरसिया और तांत्रिक केके जेल से बाहर आ गए हैं। दरअसल, एक महीने पहले सौम्या को हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। हाईकोर्ट ने कहा था कि, जिस दिन इस केस में चालान पेश होगा, उस दिन उन्हें रिहाई मिलेगी।आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बुधवार को रायपुर स्पेशल कोर्ट में 1500 पन्नों का 8वां पूरक चालान पेश किया है। चालान में घोटाले के समय पूर्व सीएम भूपेश बघेल की उपसचिव रही सौम्या चौरसिया, तांत्रिक केके श्रीवास्तव और देवेंद्र डडसेना की भूमिका की जानकारी दी गई है।वहीं जेल से बाहर आने के बाद केके श्रीवास्तव ने कहा कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसमें कुछ टिप्पणी करना ठीक नहीं है। भूपेश बघेल से मेरे आज के संबंध नहीं हैं। मेरे बहुत पुराने संबंध हैं। मेरे सुंदरलाल पटवा जी से भी संबंध थे।
शराब घोटाला…सौम्या और तांत्रिक KK की जेल से रिहाई
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन “निश्चय” के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी खरोरा की और से गांजा लेकर आ रहा था, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से करीब 4 लाख 25 हजार रुपये कीमत का गांजा जब्त किया गया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।
तिल्दा में गांजा तस्कर गिरफ्तार:.4,25लाख का माल जप्त
राजधानी रायपुर में सरेराह चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि, मोबाइल शॉप संचालक अपनी परिचित युवती की दुपहिया वाहन सर्विसिंग कराकर सेंटर से दो अलग-अलग वाहनो से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान श्याम नगर दिव्या होटल के पास दो नशेडी बदमाशों ने युवती को देखकर गाली दी जिसका कारोबारी गोंविंद निचलानी ने विरोध किया तो उनमें से एक अज्ञात आरोपी पास आकर पहले झुमाझटकी की और नशे में कारोबारी गोंविद से बहस करने लगा।इसी बीच अज्ञात आरोपी बदमाश ने अपने साथ लाये चाकू से उसके दाये तरफ सीने पर और जांघ पर वारकर फरार हो गये।साथ ही घटना की चश्मदीद घायल की परिचित युवती ने बताया कि, चाकू मारने के बाद जोर-जोर से चिल्लाते हुए खुलेआम चुनौती देते हुए फरार हो गये। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगो ने घायल को पहले पास के निजी अस्पताल ले गये, लेकिन इमरजेंसी सुविधा नहीं होने का हवाला देकर अस्पताल ने इलाज करने से मना कर दिया
राजधानी में फिर चला चाक़ू,कारोबारी पर किया हमला,
गुजरात टाइटंस ने IPL-19 में पहली जीत हासिल की है। टीम ने बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मैच में एक रन से हराया। दिल्ली को सीजन में पहली हार मिली है।अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 210 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 209 रन ही बना सकी।राशिद खान ने 3 विकेट झटके। प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट लिए। सिराज को एक विकेट मिला। दिल्ली की ओर से केएल राहुल ने 92 रनों की पारी खेली। आखिर में डेविड मिलर ने 20 बॉल पर 41 रन बनाए। लेकिन, ये दोनों टीम को जीत नहीं दिला सके।GT के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 45 बॉल पर 70, जोस बटलर ने 27 बॉल पर 52 और वॉशिंगटन सुंदर ने 32 बॉल पर 55 रन बनाए। दिल्ली से मुकेश कुमार ने दो विकेट झटके। लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिया।



