छत्तीसगढ़

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

कबीरधाम जिले में सनसनीखेज एवं चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने नाबालिग बालक के साथ अनाचार किया है। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। पूरा मामला सिटी कोतवाली कबीरधाम क्षेत्र का है।प्रार्थी की शिकायत के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक महिला से उसका परिचय हुआ, जिसके पश्चात बातचीत एवं मुलाकात का क्रम प्रारंभ हुआ एवं दोस्ती हुई। एक अप्रैल 2026 को आरोपी महिला ने नाबालिग को भोरमदेव रोड स्थित भुनेश्वर होटल बुलाया, जहां उसे भावनात्मक दबाव एवं मानसिक प्रलोभन देकर उसके साथ अनाचार की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के पश्चात आरोपी ने प्रार्थी को डराया-धमकाया, जिससे वह मानसिक दबाव में आ गया और तत्काल शिकायत दर्ज नहीं करा सका।

महिला ने होटल में बुलाकर नाबालिग से किया अनाचार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कैंसर अस्पताल और लॉ कॉलेज खोलने के नाम पर वकील से करीब 3 करोड़ रुपए की ठगी हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पीड़ित को स्कॉटलैंड से 103 करोड़ रुपए का डिमांड ड्राफ्ट भेजने का झांसा दिया।इस रकम को क्लियर कराने के नाम पर अलग-अलग प्रोसेसिंग फीस और टैक्स के बहाने 3 करोड़ रुपए वसूल लिए गए। काफी समय तक डिमांड ड्राफ्ट क्लियर नहीं होने पर पीड़ित को संदेह हुआ। जांच करने पर खुद के साथ ठगी होने का एहसास हुआ।इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पीड़ित ने बैंक कर्मी दोस्त पर ठगी के आरोप लगाए थे, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित वकील का नाम अरुण मिश्रा है। आरोपी HDFC बैंक में काम करता था। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।

बैंककर्मी दोस्त ने स्कॉटलैंड की महिला बनकर 3 करोड़ ठगे

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक अधेड़ महिला की सिर कुचलकर हत्या हुई है। मृतका के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल मिली, जिससे आशंका जताई जा रही है कि रेप के बाद किसी ने उसे मार डाला। शुक्रवार सुबह रिंग रोड किनारे मिले शव को पुलिस कब्जे में लेकर जांच कर रही है।मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। शव में गले में धारदार हथियार के निशान और चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था। हालांकि अब तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। जांच में CCTV में महिला किसी अन्य के साथ आते दिखी है, जिसकी जांच की जा रही है।हर के महामाया प्रवेश द्वार के पास रिंग रोड किनारे स्थित झोपड़ीनुमा मटन की दुकान है। जहां  सुबह एक अधेड़ उम्र की महिला का शव खून से लथपथ पड़ा था। स्थानीय लोगों ने देखा तो थाने में सूचना दी।

सिर कुचलकर महिला की हत्या,

राजधानी रायपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित शैलेन्द्र नगर के नवकार हॉस्पिटल में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला के इलाज के दौरान मायके और ससुराल पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और धक्का-मुक्की शुरू हो गई।घटना की खबर मिलते ही सिटी कोतवाली और टिकरापारा थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।छत्तीसगढ़ के कोरबा  में हनुमान जयंती कार्यक्रम के दौरान करतब दिखाते समय एक महिला आग की चपेट में आ गई। महिला को

हनुमान जयंती कार्यक्रम के दौरान हादसा,महिला जली

कोरबा में दीपका थाना अंतर्गत गंगानगर कुसमुंडा मार्ग परएक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।  होंडा साइन मोटरसाइकिल सवार दो युवक सामने से आ रहे वाहन से टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार अंकित शर्मा (चौबीस वर्ष) के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। मृतक अंकित शर्मा गेवरा खदान की एक निजी कंपनी में सरफेस माइनर हेल्पर के पद पर कार्यरत था। वह गरुड़ नगर कॉलोनी गेवरा में रहता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल की गति काफी तेज थी और वह अनियंत्रित होकर वाहन से टकराई।हादसे में घायल मोनू यादव को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उसे आगे के इलाज के लिए कोरबा अस्पताल रेफर किया गया है।

कोरबा: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में युवक की मौत

IPL के 7वें मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। चेपॉक में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 5 विकेट पर 208 रन बनाए। टीम के लिए आयुष म्हात्रे ने 73 रन की पारी खेली, हालांकि उन्हें दो बार जीवनदान भी मिला।जवाब में पंजाब ने 18.4 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ पंजाब ने टी-20 क्रिकेट में भारत का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ते हुए 9वीं बार 200+ रनचेज किया। वहीं चेन्नई ने इस मैच में 36वीं बार 200+ स्कोर बनाया।पंजाब किंग्स ने टी-20 क्रिकेट में भारत का रिकॉर्ड तोड़ दिया। टीम ने 200+ रनचेज के मामले में 9वीं जीत दर्ज की। इससे पहले भारत की टीम ने 8 बार 200+ रनचेज किया था। ऑस्ट्रेलिया ने 7 और मुंबई इंडियंस ने 6 बार यह कारनामा किया है।

पंजाब ने टी-20 में भारत का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा

तिमीनार में 03 अप्रैल 2026 की अंधेरी रात को सीआरपीएफ 165 बटालियन की चार्ली कंपनी ने साहस, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का अद्भुत परिचय देते हुए मलेरिया से पीड़ित 3 माह की मासूम बच्ची की जान बचाई .तिमीनार गांव के स्कूल पारा से बच्ची की तबीयत अत्यंत खराब होने की सूचना मिली थी  जवानों ने बिना समय गंवाए तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण और गांव तक पहुंचने का रास्ता भी लंबा, उबड़-खाबड़ जो  अंधेरे में और अधिक खतरनाक हो जाता है. इन सभी जोखिमों के बावजूद सीआरपीएफ के जवानों ने अदम्य साहस दिखाते हुए रात के अंधेरे में गांव की ओर कूच किया और कठिन परिस्थितियों को पार करते हुए समय पर मौके पर पहुंचे.

अंधेरी रात में जीवनदूत बने CRPF जवान,

अमेरिका इजराइल ईरान चल रहे युद्ध संकट के बीच भारत जहां अब तक पेट्रोलियम प्रोडक्ट जैसे पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सिलेंडर की कमी का सामना कर रहा था तो वही अब एक और जरूरी उत्पाद की कमी देश के लोगों के लिए मुसीबत पैदा कर सकती है। यह जरूरी सामान है ‘कंडोम’दरअसल भारत में का कंडोम बाजार करीब 861 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 7,100 करोड़ रुपये) का है। लेकिन मिडिल ईस्ट में आई स्य्थिरता  की वजह से यह सेक्टर बढ़ती उत्पादन लागत और सप्लाई चैन की अनिश्चितताओं का सामना कर रहा है। इस बीच इस उद्योग से जुड़े लोगों ने प्रमुख कच्चे माल की संभावित कमी और कीमतों में वृद्धि की चेतावनी दी है।

सिर्फ पेट्रोल-डीजल और सिलेंडर ही नहीं, देश में अब ‘कंडोम’ का संकट!..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button