सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे
सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी और हैरान करने व दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक मुस्लिम महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। इतना ही नहीं महिला के परिवार अन्य सदस्यों पर भी जानलेवा हमला किया गया है। इस हमले में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और गांव में साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई है। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम और SSP रजनेश सिंह मौके पर पहुंच गए हैं और हालात को नियंत्रण करने की कोशिश कर रहे हैं।यह वारदात न्यायधानी बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र के पेंडरवा गांव में हुई है। यहां अवैध संबंध के शक मुस्लिम महिला और उसके परिवार पर तलवार से हमला किया गया। इस वारदात में आरोपियों ने मुस्लिम महिला की बेरहमी से हत्या कर दी है। वहीं वारदात में महिला के परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस वारदात के बाद साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई है।
बिलासपुर में महिला की आंख निकालकर हत्या:7 घायल
राजधानी रायपुर में एक बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला। घटना बुधवार की है। आरोपी गुलाब साहू ने पहले पत्नी लता साहू पर कुल्हाड़ी से हमला किया, फिर बेटी चित्रा साहू (22) को मारा।मामला विधानसभा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव का है। वारदात के बाद आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर किया और पुलिस से कहा कि मेरी पत्नी का किराएदार से अफेयर था, मां बेटी दोनों के टॉर्चर से परेशान होकर उसने हत्या की। लता साहू ने लगभग चार साल साल पहले गुलाब साहू से दूसरी शादी की थी। चित्रा, लता की पहली शादी से बेटी थी।घटना के बाद आरोपी स्वयं थाना पहुंचा, जहां उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी को पूर्व में अनुशासनहीनता के कारण सेवा से बर्खास्त किया जा चुका था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पुछताछ कर रही है।
रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी-बेटी को कुल्हाड़ी से काटा
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिनौरी में रिश्तों का खून करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति की हत्या उसकी ही पत्नी, भाई और रिश्तेदार ने मिलकर कर दी। मामले को छुपाने के लिए आरोपियों ने मृतक का गिरने से मौत हो जाना बताया गया था।लेकिन पीएम पोस्टमार्टम से पता चला कि उसकी मौत सामान्य नहीं, बल्कि हत्या हुई है। इसके बाद पुलिस ने पत्नी, जेठ और भतीजे को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सच सामने आया।पत्नी ने बताया कि उसका पति रोज शराब पीकर घर आता था। उसके चरित्र पर शक करता था, बच्चों को ‘नाजायज’ बोलता, गलियों में निकालकर पीटता। बीच-बचाव करने वालों को भी मारता। बुजुर्ग माता-पिता को भी गाली देता था।इसी से परेशान होकर तीनों ने उसकी हत्या की साजिश रची और गला घोंटकर मार डाला। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। यह मामला पलारी थाना क्षेत्र के बिनौरी गांव का है।
पत्नी ने जेठ-भतीजे संग पति को मार डाला
छत्तीसगढ़ के तिल्दा तहसील के देवरी घुलघुल ग्राम पंचायत मैं प्रस्तावित अग्रसेन स्टील एंड पावर के लिए पर्यावरण स्वीकृति के लिए 8 अप्रैल को आयोजित की गई जनसुनवाई का ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस जमीन पर स्पंज पावर लगाए जाना प्रस्तावित है वह जमीन चारागाह के लिए सुरशित है यहाँ दोनों पंचायतो के मवेशी दशको से चरते आ रहे है। लेकिन अब बेजुबान जानवरों चारागाह वाली इस जमीन पर कारखाना खोलने की योजना बनाई गई है।घुलघुल देवरी के ग्रामीणों ने कहा कि हम अपने गांव में फैक्ट्री नहीं खुलने देंगे। इसके लिए बुधवार को देवरी गांव में बैठक कर एक स्वर में विरोध करने का निर्णय लिया गया इसके पहले भी गाव वाले सामूहिक बैठक कर कारखाना खोलने का विरोध किया जा चूका हैआज हनुमान जयंती पर घुलघुल झोने वाली जन सुनवाई के विरोध में गाव में बैठक बुलाई गई है ।
तिल्दा देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील एंड पावर का विरोध:
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बॉयफ्रेंड ने 14 साल की गर्लफ्रेंड को चलती ट्रेन से धक्का देकर मार डाला। नाबालिग 8वीं में पढ़ती थी। उसका मोहन वर्मा (27) से अफेयर था, इस दौरान कई बार उनके बीच शारीरिक संबंध बने। जब नाबालिग प्रेग्नेंट हुई तो आरोपी ने मेडिसिन देकर अबॉर्शन भी कराया था। मामला खैरागढ़ थाना क्षेत्र का है।छात्रा युवक के साथ रहने की जिद करने लगी थी, इससे परेशान बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग मिलकर उसे मारने की प्लानिंग की। 28 मार्च को उसे घर से भगा ले गया। पहले डोंगरगढ़ ले जाकर उसे खूब समझाया। नहीं मानी तो ट्रेन से बिलासपुर ले जाते समय बीच रास्ते में ही उसे फेंक दिया। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
8वीं की छात्रा से अफेयर, पीछा छुड़ाने ट्रेन से फेंका
सरगुजा जिला के अंबिकापुर शहर से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपने दोस्त की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। फिर उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर शव को घर में ही दफना दिया। यह घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के भगवानपुर इलाके की है। हत्या के करीब एक सप्ताह बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे मृतक का “भूत” दिखाई दे रहा था। इसी डर के कारण उसने आत्मसमर्पण किया।दरअसल मृतक बृजलाल अगरिया शराब के नशे में अपने दोस्त मिथलेश कुजूर के घर पहुंचा था। उसने मिथलेश को साथ बैठकर शराब पीने के लिए कहा।लेकिन मिथलेश ने मना कर दिया, जिस पर दोनों में विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर झूमाझटकी हुई, जिसमें मिथलेश का मोबाइल फोन टूट गया। मोबाइल टूटने से गुस्साए मिथलेश ने पास रखे डंडे से बृजलाल के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से बृजलाल की मौके पर ही मौत हो गई।
डर के कारण हत्यारे ने किया सरेंडर: भूत का था खौफ
IPL के पांचवें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। यह DC की LSG पर लगातार पांचवीं जीत रही। इकाना स्टेडियम में बुधवार को दिल्ली ने बॉलिंग चुनी। लखनऊ 18.4 ओवर में 141 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। दिल्ली ने 17.1 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।लखनऊ ने 105 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। यहां शाहबाज अहमद इम्पैक्ट प्लेयर बनकर आए और टीम का स्कोर 141 तक पहुंचा दिया। दिल्ली ने भी पावरप्ले में ही 4 विकेट गंवा दिए थे। यहां इम्पैक्ट प्लेयर समीर रिजवी ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ सेंचुरी पार्टनरशिप की और टीम को जीत दिलाई। रिजवी प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे।दिल्ली से समीर रिजवी ने 70 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 39 रन बनाए। थंगारसु नटराजन और लुंगी एनगिडी ने 3-3 विकेट लिए। कुलदीप यादव को 2 विकेट मिले। वहीं लखनऊ से प्रिंस यादव ने 2 विकेट लिए। मोहसिन खान और मोहम्मद शमी को 1-1 विकेट लिया। अब्दुल समद ने 36 और मिचेल मार्श ने 35 रन बनाए।
दिल्ली ने लखनऊ को लगातार पांचवां IPL मैच हराया
पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव के चलते प्रदेश में 6 मार्च से 16 मार्च के दौरान दैनिक एलपीजी बुकिंग में आई असामान्य वृद्धि अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। सामान्यतः प्रदेश में एक दिन में औसत 74 हजार एलपीजी की बुकिंग दर्ज होती थी, जो कि 6 मार्च के बाद अचानक बढ़कर 1.30 लाख तक पहुंच गई थी। किन्तु राज्य शासन तथा ऑयल कंपनियों की सतत् मॉनिटरिंग और एलपीजी आपूर्ति में वृद्धि के कारण दैनिक एलपीजी बुकिंग में पिछले दो सप्ताह में लगातार कमी परिलक्षित हुई है।खाद्य सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने जानकारी दी कि राज्य शासन द्वारा खाद्य विभाग एवं ऑयल कंपनियों के अधिकारियों की राज्य स्तरीय समिति का गठन किया गया है, जिसके द्वारा दैनिक बुकिंग, जिलों को प्रदाय एलपीजी रिफिल सिलेंडर, वितरित सिलेंडर, पेंडिंग बुकिंग संख्या और जिलों में उपलब्ध एलपीजी रिफिल सिलेंडर के स्टॉक की प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है।दूसरी तरफ एजेसियो अबी भी लेने लगा रही है
LPG संकट खत्म! छत्तीसगढ़ में 1.08 लाख पेंडिंग बुकिंग क्लियर,
सूरजपुर पुलिस ने 4 माह के बच्चे की हत्या के आरोप में उसकी मां को गिरफ्तार किया है। चौकी सलका उमेश्वरपुर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है ।जिला चिकित्सालय के सिक्योरिटी गार्ड चंदलाल ने5 दिन पहले पुलिस सहायता केंद्र में मृतक हंसराज (4 माह) की मौत के मामले में अस्पताली मेमो पेश किया था। मृतक हंसराज ग्राम जयपुर का निवासी था। पुलिस ने शून्य में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया।दरअसल घटना के दिन बृंदावतीअपने घर से लगे जेठ के घर के सामने अपने 4 महीने के बेटे हंसराज को गोद में लिए हुई थी और बच्चा रो रहा था।उसी समय सड़क के दूसरी तरफ उसका पति सुनसाय कोटवार के घर के सामने खड़ा होकर कोटवार के लड़के से बातचीत कर रहा था। तभी बच्चे के रोने पर उसकी मां बृंदावती गुस्से में आ गई। उसने जानबूझकर हंसराज को जमीन पर जोर से पटक दिया।
4 माह के बच्चे की हत्या, मां गिरफ्तार



