शिक्षा

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

नक्सलवाद को जड़ से ख़तम करने का अभियान अब अपने निर्णायक मोड़ पर है। डेडलाइन में अब महज तीन बाकि इसी बीच नक्सल प्रभावित ज़िले कांकेर में सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। यहां तीन नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटने का फैसला करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया है। 2 SLR, 1 राइफल के साथ ACM राधिका कुंजाम,संदीप कड़ियाम ने सरेंडर कर दिया है वहीं PM रैनू पद्दा ने परतापुर थाना में सरेंडर किया है।दरअसल आज सुबह एसीएम राधिका कुंजाम ,एसीएम संदीप कड़ियाम और पार्टी सदस्य रेनू पद्मा ने आत्म समर्पण किया है ,जिसके साथ ही नक्सलियों की आखिरी टीम भी बिखर चुकी है, बीते 3 दिनों में 9 नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है। पखांजूर एडिशनल एसपी राकेश कुर्रे ने बताया कि तीनों ही नक्सली परतापुर एरिया कमेटी में लंबे समय से सक्रिय रहे है उन्होंने शेष बचे नक्सलियों से भी अपील की है कि वो आत्म समर्पण कर दे।

लाल आंतक का द एंड नजदीक !

अहमदाबाद के नरोड़ा इलाके में महिला पर एसिड अटैक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. क्राइम ब्रांच जांच में सामने आया कि हमला किसी अजनबी ने नहीं बल्कि महिलाके पति जतीन पटेल ने ही किया था. पत्नी द्वारा मर्दानगी पर ताने से आहत पति ने बदले की भावना में वारदात को अंजाम दिया. आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है पुलिस के अनुसार, एसिड अटैक का शिकार महिला कार शोरूम में नौकरी करती है. कुछ समय पहले उसने निकोल निवासी जतीन पटेल से लव मैरिज की थी, लेकिन पारिवारिक विवादों के कारण दोनों अलग रहने लगे थे और महिला अपनी मां के घर लौट आई थी.घटना की रात महिला नौकरी से घर लौट रही थी, तभी एक सोसायटी के पास मोटर साइकिल सवार हेलमेट पहने व्यक्ति ने उस पर एसिड फेंक दिया. महिला ने दुपट्टा ओढ़ रखा था,

मर्दानगी को लेकर ताने मारा करती थी. बीवी

कबीरधाम जिले के धानीखुटा घाट में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह के लिए भोजन बनाने जा रहे कैटरर्स का वाहन अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में चालक समेत 10 लोग घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन लोहारा से रेंगाखार जंगल की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन धानीखुटा घाट के घुमावदार और खतरनाक मोड़ पर पहुंचा, चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।घटना के तुरंत बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल लोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

कैटरिंग वाहन 15 फीट गहरी खाई में गिरा, 10 घायल

राजधानी रायपुर में ‘सहेली ज्वेलर्स’ के मालिकों और कर्मचारियों ने मिलकर अपने ही एक कर्मचारी (20 साल) को ऑफिस की तीसरी मंजिल पर बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। पीड़ित का आरोप है कि उसे नंगा कर 8 घंटे तक टॉर्चर किया गया और अधमरा होने पर उसकी मां से जेवर वसूलकर उसे छोड़ा गया।पीड़ित आर्यन शर्मा ने इस मामले की शिकायत थाने में की है। एक दिन पहले सहेली ज्वेलर्स ने भी युवक पर 6.50 लाख रुपए के हीरे और गहने चोरी करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में केस दर्ज किया है।आर्यन ने पुलिस को शिकायत में बताया कि शोरूम के मालिक सुनील जैन, सुमीत जैन और उनके गार्ड सहित करीब 10 कर्मचारियों ने उसे तीसरी मंजिल के एक कमरे में बुलाया।आरोपियों ने उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।उसके मुंह में लगातार मिर्ची ठूंसी गई ताकि वह चिल्ला न सके।

सहेली-ज्वेलर्स के मालिक-स्टॉफ ने युवक को नंगा कर पीटा

सरगुजा में ठगों ने महिला टीचर को अश्लील फोटो देखने के आरोप में गिरफ्तार करने की धमकी देकर चार लाख 50 हजार रुपए ठग लिए। उन्होंने खुद को क्राइम ब्रांच रायपुर का अधिकारी बताकर फोन किया था। ठग ने यूपीआई के जरिए रुपए जमा करा लिए। अब टीचर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिडिल स्कूल कतकालो में टीचर मंजुलिना पांचवीं की बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने के बाद घर लौट रही थीं। तभी उनके फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया और ठगों ने खुद को क्राइम ब्रांच रायपुर का अधिकारी बताकर कहा कि उन्होंने देखा है कि आप गूगल से अश्लील फोटो देखती हैं, जो कानून के हिसाब से अपराध है। आपको तुरंत गिरफतार किया जाएगा।यह सुनकर टीचर मंजुलिना सहम गई। ठगों ने कहा कि यदि गिरफ्तारी से बचना है तो पैसे ट्रांसफर करो। उन्होंने कहा कि यह सिक्योरिटी मनी है, जो जांच के बाद वापस कर दी जाएगी।

टीचर से कहा-अश्लील फोटो देखती हो, 4.50 लाख ठगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button