छत्तीसगढ़

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के सीनियर आईपीएस रतन लाल डांगी को सस्पेंड कर दिया गया है। इसी बीच डांगी पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला का इंटरव्यू वायरल हुआ है। जिसमें महिला ने दावा किया कि डांगी उसे न्यूड होकर वीडियो कॉल करते थे। ट्रांसफर की धमकी देते थे।महिला ने यह भी कहा कि डांगी की पत्नी भी सेवा करने कहती थी .साथ ही कहा कि अफसर एक ट्रांसफर का डेढ़ लाख लेते थे। उन्होंने इसी से करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी बनाई ।इन सब आरोपो  के बीच कांग्रेस ने एक चैट्स की स्क्रीनशॉट अपलोड करते हुए सरकार पर सवाल उठाए हैं। वायरल चैट्स में एक अफसर का नाम लेकर ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए संपर्क की बात कही गई है। वायरल वीडियो में शिकायतकर्ता महिला ने आईजी रतन लाल डांगी पर सिर्फ यौन शोषण ही नहीं बल्कि भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है उसने बताया कि कई पुलिस कर्मियों के पैसे उसके जरिए या सीधे दांगी की तक पहुंच गए

महिला बोली IPS डांगी न्यूड होकर करते थे वीडियो कॉल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच अहम वर्चुअल बैठक हुई. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने के खतरे को देखते हुए बुलाई गई यह बैठक करीब दो घंटे तक चली.करीब दो घंटे चली इस बैठक का मुख्य मकसद यह सुनिश्चित करना था कि वैश्विक संकट के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल और जरूरी सामानों की सप्लाई न रुके और आम पर इसका बोझ न पड़े. बैठक में पीएम मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों को साफ संदेश देते हुए कहा कि हमें टीम इंडिया की तरह काम करना है. साथ ही उन्होंने साफ कर दिया है कि मौजूदा संकट की वजह से देश में कोई लॉकडाउन नहीं लगेगा.पीएम मोदी ने कुछ दिन पहले ही देश को आगाह किया था कि मिडिल ईस्ट का यह संकट भारत के लिए लंबी मुसीबतें खड़ी कर सकता है.

,,,,देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा’, CMs को पीएम मोदी का संदेश

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई  है। यहां एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। महिला की मौत की खबर मिलते ही पुलिस  मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह पूरा मामला रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र की है। यहां पिंकी गुप्ता नाम की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं महिला की मौत के बाद उसके परिजनों ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पति सुरेश गुप्ता पर पुलिस और एंबुलेंस आने से पहले ही क्राइम सीन बदलने का आरोप लगाया  है।आरोप लगा है कि, डायल 112 से पहले उसने एंबुलेंस को बुलाया। इसके बाद एंबुलेंस स्टाफ ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी।वहीं पति ने बताया कि, उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

……………..संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला की मौत,

छत्तीसगढ़ में धर्म स्वतंत्रता विधेयक- 2026 का जमकर विरोध हो रहा है। संयुक्त मसीही समाज ने इस कानून के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए शुक्रवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी विधेयक पर चर्चा के बाद लोक भवन (राजभवन) घेरने निकले, लेकिन बड़ी संख्या में तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें लोक भवन से 500 मीटर पहले ही रोक लिया।इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हल्की झूमाझटकी भी हुई, लेकिन किसी के घायल होने की खबर नहीं है।इससे पहले प्रदर्शनकारी नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर इकट्ठा हुए थे। इस प्रदर्शन में अलग-अलग जिलों से लोग शामिल हुए। हालांकि पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए थे, धरनास्थल के चारों तरफ बैरिकेडिंग की गई थी।

,,,,,,,धर्म स्वतंत्रता विधेयक के खिलाफ मसीही-समाज का प्रदर्शन

पिंपरी- चिंचवड़ शहर में अवैध रूप से संचालित किए जा रहे स्पा सेंटरों के खिलाफ अनैतिक मानव तस्करी विरोधी विभाग (AHTU) ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक बड़े .रैकेट का पर्दाफाश किया है. संत तुकाराम नगर स्थित सम्राट चौक इलाके में चल रहे रिच स्पा’ पर छापेमारी में तीन महिलाओं को मुक्त कराया गया, जबकि संचालकों पर.मामला दर्ज किया गया है पुलिस ने .डमी ग्राहक भेजकर जुटाए गए सबूतों के बाद कार्रवाई हुई, जिससे शहर में अवैध गतिविधियों पर सख्ती का संदेश गया. छापेमारी के दौरान पुलिस को स्पा सेंटर के अंदर देह व्यापार संचालित होने के ठोस सबूत मिले. इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए स्पा चालक अक्षय महादेव सुतार और मयूर दिनेश मोहिते के खिलाफ पीटा (PITA – अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम) के तहत मामला दर्ज किया गया है. h

,,,,,,,स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार

कोरबा कटघोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को डूमर कछार के पास एक चलते ट्रेलर में अचानक आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही ड्राइवर ने तुरंत वहां रोक कर चलांग लगाकर अपनी जान बचाई। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है। वहां मौजूद लोगों के अनुसार ट्रेलर खाली था और कटघोरा से बिलासपुर की ओर आ रहा था वहां की गति काफी तेज थी .आग लगने के बाद गाड़ी सड़क पर दौड़ती रही अचानक गाड़ी ने पिछले हिस्से में आग लग गई. जिसके बाद भी गाड़ी कुछ दूरी तक सड़क पर दौड़ती रही .राहगीरों ने ड्राइवर को आवाज देकर सतर्क किया उसके बाद ड्राइवर ने कूद कर अपनी जान बचाई।.
,,,चलते ट्रेलर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने पिकअप वाहन से दो क्विंटल 25 किलो गांजा जप्त किया है. जप्त गंजे की कीमत एक करोड़ 12 लाख 50हजार है .गांजे को 6 आरोपी उड़ीसा के संबलपुर जिले से छत्तीसगढ़ के रास्ते उत्तर प्रदेश के चित्रकूट ले जा रहे थे। महासमुंद पुलिस के मुताबिक आरोपी पिकअप वाहन में तरबूज भरे हुए थे । तरबूज के नीचे गांजे की बोरियां थी ।इसके साथ थी इस गाड़ी को सुरक्षित निकालने के लिए आगे आगे कार भी चल रही थी । इस कार में चार लोग बैठे थे जो रास्ते पर नजर रख रहे थे कि कहीं पुलिस दिखे तो पीछे वाले की पिकअप को अलर्ट कर दें ।एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघाड़ा पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन और कार दोनों को जप्त कर लिया है ।उसमें 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें चार आरोपी उत्तर प्रदेश और दो मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं.

महासमुंद में पिकअप से1.25 करोड़ का गांजा पकड़ा

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक युवक का शादीशुदा महिला से अफेयर था। जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसे मार डाला।सुखवाती बैगा 24 साल अपने पति और दो छोटे बच्चों को छोड़कर देवेंद्र जायसवाल 26 के साथ पुणे में रहने लगी थी।दोनों 3 साल से रिलेशन में थे लेकिन देवेंद्र के पिता को दोनों का रिश्ता मंजूर नहीं था।इसी से परेशान युवक अब महिला को रास्ते से हटाना चाहता था .उसने सावधान इंडिया के मर्डर के बाद लाश  को ठिकाने लगाने के कई एपिसोड देखे और प्लानिंग की. 18 मार्च को देवेंद्र अपनी लिव- इन पार्टनर को घूमने रानी देहरा वॉटरफॉल ले गया .वह एक दोस्त ने महिला को पत्थर मार कर सिर्फ फोड़ा फिर लाश नदी में फेंक दिया।इस काम में आरोपी के पिता ने भी साथ दिया।मामला बोदला थाना का है पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

लिव- इन पार्टनर का सिर फोड़कर मर्डर, नदी में फेंकी लाश

शहर में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है ।शुक्रवार को तिल्दा खररो मार्ग पर स्थित ग्राम नेवरा तुलसी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सीमेंट से भारी ट्रक के पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे चक्के  घुस गई  ।,चालक वाहन में ब्रेक लगाता इसके पहले ट्रक बाइक सवार युवक को कुचलते आगे बढ़ गई ,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।मृतक तिल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम सुंगेरा का रहने वाला है वो, शादियों में बाजा बजाता था ।ट्रक अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र बैकुंठ से सीमेंट भरकर तिल्दा की ओर आ रही थी ।पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर टेक जप्त कर लिया है ,

तिल्दा खरोरा मार्ग पर दर्दनाक हादसा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button