छत्तीसगढ़

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुप्रीम कोर्ट से ऐतिहासिक ‘इच्छा-मृत्यु’ (पैसिव यूथेनेशिया) की अनुमति पाने वाले देश के पहले मरीज हरीश राणा का एम्स दिल्ली में निधन हो गया. 2013 से कोमा में चल रहे हरीश ने लंबी कानूनी और शारीरिक लड़ाई के बाद मंगलवार को गरिमा के साथ अंतिम सांस ली.यह भारत में अपनी तरह का पहला मामला था जहां अदालत ने किसी मरीज को सम्मानजनक मृत्यु के लिए लाइफ सपोर्ट हटाने की इजाजत दी. एम्स की टीम में न्यूरोसर्जरी,ऑन्को-एनेस्थीसिया और मनोरोग विभाग के विशेषज्ञ शामिल थे, जिन्होंने सुनिश्चित किया कि अंतिम समय में मरीज को कोई तकलीफ न हो. हरीश के निधन के साथ ही एक दशक से ज्यादा समय से चल रहे उनके और उनके परिवार के संघर्ष का अंत हो गया है. यह मामला भविष्य में पैसिव यूथेनेशिया से जुड़े कानूनी और चिकित्सा प्रोटोकॉल के लिए एक नजीर बनेगा
देश में पहली बार इच्छामृत्यु, हरीश राणा की मौत

राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के आमल्दा गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक पिता ने अपनी जीवित बेटी के अंतर्जातीय युवक से प्रेम विवाह करलेने से बेटी को मृत मानते हुए उसका शोक संदेश छपवा कर शोक बैठक रख जीवित बेटी का मृत्यु भोज करने की कार्यक्रम तय कर दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी धर्मेंद्र सिंह ने पिता को मृत्युभोज नहीं करने और बैठक नहीं रखने के निर्देश दिए. इसके बाद पिता ने मृत्युभोज नहीं करने का निर्णय लेते हुए प्रस्तावित बैठक भी समाप्त कर दी है.देवेंद्र सिंह कानावत ने अपनी बेटी को पढ़ाई के लिए जयपुर भेजा था. परिवार को उम्मीद थी कि वह पढ़-लिखकर परिवार और समाज का नाम रोशन करेगी. लेकिन बेटी नेपरिवार की इच्छा के खिलाफ अन्य समाज के एक युवक के साथ संबंध बना लिए.

बेटी ने की पसंद की शादी, पिता ने छपवा दी शोक पत्रिका

छत्तीसगढ़ के धमतरी ज़िले से बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ पुरानी मंडी इलाके में हनुमान जी की प्रतिमा खंडित मिलने से इलाके में भारी तनाव पैदा हो गया है। यहाँ अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर मारकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करते हुए प्रतिमा में लगी चांदी निकालने का प्रयास किया है। इस घटना के बाद हिंदू संगठन और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया है। इस घटना की सूचना मिलते ही CSP और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई, वहीं इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, जो स्थिति नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा है।माहौल उस वक्त गरमा गया, जब लोगों ने पुरानी मंडी में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा को खंडितहालत में देखा।प्रतिमा के माथे पर चांदी का मुकुट लगा हुआ था, उसी हिस्से को निशाना बनाकर अज्ञात ने प्रतिमा को खंडित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू जागरण मंच और अन्य संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए।

आस्था पर वार!हनुमान जी की प्रतिमा बदमाशों ने की खंडित
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी के लिए छत्तीसगढ़ पूरी तरह से तैयार है। 25 मार्च से शुरू हो रहे इस गेम्स में कुल 106 मेडल दांव पर लगे हैं। इसमें छत्तीसगढ़ समेत चार राज्यों के खिलाड़ी अपना दम-खम दिखायेंगे। कुल 3800 खिलाड़ी भाग लेंगे। राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यह “राज्य के खेल पारिस्थितिकी तंत्र को बड़ा बढ़ावा देगा।” खेल एवं युवा कल्याण मंत्री साव ने मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स भारतीय खेल इतिहास में एक “मील का पत्थर” साबित होगा।मंत्री साव ने बताया कि “हमने पहले सरगुजा ओलंपिक और बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजन छोटे स्तर पर किए हैं। अब खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी कर हम एक बड़े मंच पर कदम रख रहे हैं, जो हमारी क्षमताओं की परीक्षा भी लेगा और उन्हें नई ऊंचाई देगा। उन्होंने  कहा, “यह छत्तीसगढ़ के लिए निस्संदेह एक ऐतिहासिक और यादगार आयोजन है।
CG: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स; 106 गोल्ड मेडल पर लगा दांव,

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पसंद की लड़की से शादी कराने की जिद पर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक करीब 4 घंटे तक टावर पर बैठा रहा। उसकी मांग पूरी नहीं होने पर नीचे कूदने की धमकी देता रहा।जबकि युवती ने शादी से इनकार कर दिया है।युवती ने बेवजह परेशान करने और छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है। टावर से उतारने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना लुंड्रा थाने से करीब 200 मीटर दूर की है।बताया जा रहा है कि, युवक का गांव की ही एक युवती के साथ कथित प्रेम संबंध था। युवक पहले भी परिवार के सामने उससे शादी करने की जिद कर चुका था। हालांकि, युवती ने युवक के साथ प्रेम प्रसंग होने से इनकार कर दिया था। जिससे नाराज होकर युवक टावर पर चढ़ गया।घटना के दौरान टावर के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

लड़की से शादी की जिद…टावर पर चढ़ा युवक,

बिलासपुर, 24 मार्च (भाषा) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा) के एक मामले की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से व्यापक नियंत्रण एवं रोकथाम के निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि जिले में स्थित शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र में संक्रमण पाए जाने के बाद प्रशासन ने निर्देश जारी किया है।उन्होंने बताया कि संक्रमित क्षेत्र के एक किलोमीटर के दायरे को संक्रमित जोन तथा 10 किलोमीटर इलाके को निगरानी क्षेत्र घोषित किया गया है।पशु चिकित्सा विभाग के संयुक्त संचालक डॉ.जी एस तंवर ने बताया कि बिलासपुर के कोनी स्थित शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र में 5037 मुर्गियां थी जिनमें से करीब 4400 की मौत हो गई है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को रेलवे टिकटिंग सिस्टम और यात्रियों की सुविधा से जुड़े बड़े सुधारों की घोषणा की है. अब ट्रेन छूटने से आठ घंटे पहले तक कैंसिलेशन पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा. इसके साथ ही बोर्डिंग पॉइंट बदलने और क्लास अपग्रेड की नई सुविधा दी गई है.यह बदलाव पहले चार घंटे की सीमा से बढ़ाकर यात्रियों के लिए पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए किया गया है. नया नियम 1 से 15 अप्रैल 2026 के बीच लागू होगा.इसके साथ दूसरे रिफंड स्लैब में भी बदलाव किया गया है. अब 24 से 8 घंटे के बीच कैंसिलेशन पर टिकट की कीमत से 50 प्रतिशत की कटौती होगी. इससे पहले यह सीमा 12 से 4 घंटे थी.जबकि 72 घंटे से अधिक पहले कैंसिलेशन पर पूरी कीमत लौटाई जाएगी. इस दौरान रेलवे यात्रियों से केवल फ्लैट चार्ज ही लिया जाएगा.

8 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर नहीं मिलेगा रिफंड.

रायपुर में गैस सिलेंडर की कमी और कालाबाजारी के विरोध में कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। तेलीबांधा तालाब में प्रतीकात्मक रूप से गैस सिलेंडर का विसर्जन कर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई गई। यह प्रदर्शन शहर कांग्रेस के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस ने किया।कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि गैस एजेंसियों में लंबी कतारें लग रही हैं और आम लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही राज्य सरकार पर कालाबाजारी रोकने में नाकाम रहने और जनता को परेशान करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस ने तेलीबांधा तालाब में बहाए गैस सिलेंडर

छत्तीसगढ़ के बस्तर को नक्सल मुक्त घोषित करने की डेडलाइन से करीब एक हफ्ते पहले बस्तर के अंतिम बड़े कैडर के नक्सली पापाराव ने सरेंडर कर दिया है। पापाराव अपने साथियों के साथ AK-47 समेत अन्य हथियार लेकर बीजापुर जिले के कुटरू थाने पहुंचा। यहां से बस सभी को लेकर जगदलपुर के लिए रवाना हुई।पापाराव उर्फ मंगू (56) ये छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का रहने वाला है। वर्तमान में DKSZCM मेंबर है। साथ ही पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी का इंचार्ज और दक्षिण सब जोनल ब्यूरो का सदस्य है। अपने पास AK-47 राइफल रखता है। बस्तर के जल-जंगल जमीन से वाकिफ है इसलिए कई बार पुलिस की गोलियों से बचकर भाग निकला था।डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कवर्धा में कहा कि ‘कुल 18 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिनमें नक्सली पापा राव भी शामिल हैं। इनमें 10 पुरुष और 8 महिलाएं हैं।

बस्तर के आखिरी बड़े नक्सली पापाराव का सरेंडर

देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों ने लोगों में अचानक घबराहट फैला दी, जिसके चलते पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ईंधन की कोई कमी नहीं है और लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। वहीं हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने भी ईंधन की कमी की बातों के खारिज किया है और इसे महज अफवाह बताया है।में शहरभर के पेट्रोल पंपों पर बड़ी संख्या में वाहन चालकों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने आशंका के चलते जल्दबाजी में पेट्रोल-डीजल भरवाना शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि शहर में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। साथ ही चेतावनी दी गई कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इधर भोपाल में भी प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button