सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे
सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से अवैध नशे की तस्करी से जुड़ा एक बड़ा और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां NCB और RPF ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो युवतियों को गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों युवतियों के कब्जे से 24 किलों गांजा जब्त किया है। जब्त किए गए गांजे की कीमत लगभग 4 लाख रुपए बताई जा रही है। NCB और RPF की टीम दोनों युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। NCB और RPF की टीम दोनों युवतियों से पूछताछ कर इस पूरे सिंडिकेट के बारे में जानकारी लेने की कोशिश कर रही है।NCB और RPF की टीम को सूचना मिली की दो युवतियां वंदे भारत एक्सप्रेस से गांजा लेकर विशाखापट्टनम से रायपुर आ रही है। इसके बाद सूचना के आधार पर NCB और RPF की टीम ने ट्रेन के रायपुर स्टेशन पहुंचते ही दोनों युवतियों को हिरासत में लिया।
वंदे भारत से गांजा लेकर राजधानी पहुंची दो युवतियां,
आईपीएल 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है. टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज और स्टार एमएस धोनी का ये सीजन उनका आखिरी IPL हो सकता है. पूर्व भारतीय कि 2026 में धोनी “येलो जर्सी” को अलविदा कह सकते हैं. धोनी IPL के सबसे बड़े खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. उन्होंने अब तक 278 मैच खेले हैं और 5439 रन बनाए हैं. सबसे बड़ी बात, उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को 5 बार चैंपियन बनाया. हालांकि 2024 से उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी और टीम अब धीरे-धीरे ऋतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व में आगे बढ़ रही है.उथप्पा के मुताबिक, इस बार धोनी का रोल थोड़ा बदला हुआ दिख सकता है. उन्होंने कहा कि, IPL 2026 धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है. वो “मेंटॉर + प्लेयर” कीभूमिका निभा सकते हैं. पहले की तरह नंबर 7 पर नहीं, बल्कि नंबर 8 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं
धोनी के IPL संन्यास पर आया बड़ा अपडेट,
राजधानी रायपुर में 2 अलग-अलग इलाके में एक लाश और एक नर कंकाल मिला है। अभनपुर के भरेंगाभाटा गांव में जमीन पर गड़ी हुई लाश मिली। जमीन के बाहर हाथ-पैर निकले हुए थे, लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।शव की पहचान शदाणी दरबार के रहने वाले नितेश बत्रा के रुप में हुई है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है, बताया जा रहा है किसी ने युवक को मारकर गाढ़ा है। शव का एक हाथ और एक पैर जमीन के बाहर दिखाई दे रहा था।दूसरे मामले में उरला इलाके के मेटल पार्क में 1 महीने पुराना नर कंकाल मिला है। दोनों मामले में पुलिस ने शव और कंकाल बरामद कर लिया है। शुरुआती जांच और कपड़ों के आधार पर मृतक की पहचान दिलीप (उम्र 45-50 वर्ष) के रूप में की गई है। उरला पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।दोनों ही मामलों की जांच की जा रही है।
रायपुर में दफन मिली युवक की लाश…टैटू से हुई पहचान
छत्तीसगढ़ की रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। राजधानी रायपुर के थाना कबीर नगर, आमानाका और साइबर की संयुक्त पुलिस टीम ने पंजाब में घेराबंदी कर अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करी के सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में चार मुख्य आरोपियों को हेरोइन (चिट्टा), अवैध शस्त्र और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। चारो आरोपी रायपुर के विभिन्न थानों में दर्ज केस में फरार चल रहे थे। पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस जांच में पता चला कि रायपुर में हेरोइन की सप्लाई का मुख्य सोर्स और मुख्य सरगना पंजाब से है। सभी प्रमुख सप्लायर पंजाब से माल लाकर रायपुर और आस-पास के क्षेत्र में सप्लाई करते थे।
रायपुर में हेरोइन तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़
खाड़ी देशों में युद्ध के चलते एलपीजी की दिक्कत हो रही है। ऐसे में जिन उपभोक्ताओं ने बीते 9 महीने में कोई सिलिंडर नहीं भरवाया है। उनको नए सिरे से केवाईसी करना पड़ेगा। इसके बाद ही बुकिंग हो सकेगी बीते कई दिनों से खाड़ी देशों में युद्ध चल रहा है। ऐसे में वह लोग भी सिलिंडर की बुकिंग कर रहे हैं, जिन्होंने बीते 9 महीने में एक बार भी सिलेंडर नहीं लिया है। ऐसे कनेक्शन की सेवाएं अभी बंद कर दी हैं। इनको नए सिरे से केवाईसी करना होगा। इसके बाद ही इनको बुकिंग होगी।इससे पता किया जाएगा कि यह कनेक्शन सुचारू रूप से संचालित है या भी नहीं। इनमें अधिकांश पीएनजी धारक हैं जो गैस की किल्लत के बीच में बुकिंग कर रहे हैं। ऐसे उपभोक्ताओं से अपील लेकर हुए कहा कि अनावश्यक बुकिंग न करें और एलपीजी कनेक्शन को सरेंडर करें।
गैस बुकिंग पर आया नया अपडेटइनकी बंद की गईं सेवाएं
अगर आप भी ट्रेन में सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। (SECR) ने अचानक कई ट्रनो को रद्द कर दिया है। जिसके चलते आज 22 और 23 मार्च को रेल यातायात प्रभावति रहेगा। दरअसल, रेलवे प्रशासन द्वारा लेवल क्रॉसिंग क्रमांक 389 पर गर्डर हटाने के लिए ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसकी वजह से कई ट्रनो को रद्द कर दिया गया है।रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार (22 मार्च) को रायपुर-बिलासपुर -रायपुर, बिलासपुर-गेवरा रोड, गेवरा रोड-बिलासपुरमेमू पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके साथ ही कोरबा-रायपुर और रायपुर-इतवारी पैसेंजर ट्रेनें भी निरस्त रहेंगी।इसके अलावा सोमवार को इतवारी-रायपुर तथा रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर ट्रेनों का संचालन रद्द किया गया है।22 मार्च को झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर ट्रेन केवल बिलासपुर तक ही संचालित होगी, जबकि गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर से प्रारंभ होगी। इस दौरान बिलासपुर और गोंदिया के बीच इन ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा।
रेल यात्रियों को बड़ा झटका!आज और कल 8ट्रेन रद्द
दुर्ग में भिलाई भट्टी पुलिस ने अपने ही घर में चोरी करने वाली युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपिया के पास से लाखों रुपये के सोने के जेवर बरामद किए हैं। उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया है।पीड़ित ने भिलाई भट्ठी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि घर की अलमारी से सोने के जेवर चोरी हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि घर में कोई बाहरी व्यक्ति नहीं आया था। इसके बाद घर के सदस्यों से पूछताछ की गई। पीड़ित की बेटी एम श्यामला ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। उसने बताया कि उसने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की थी।



