छत्तीसगढ़

साय मंत्रिमंडल का विस्तार को लेकर सियासी हलचल : सीएम हाउस में मंत्री और विधायको की आना जाना हुआ तेज ..रमन सिह दिल्ली रवाना

छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़ी एक बड़ी और अहम खबर सामने आई है। साय मंत्रिमंडल का विस्तार टल गया है।छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सोमवार को कई ऐसे घटनाक्रम हुए, जिसे लेकर कई तरह की अटकले लगाई जा रही है। हाल ही में पहले बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की। उसके बाद अब इधर अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने सीएम साय से मुलाकात की है। वहीं आरंग विधायक खुशवंत साहेब भी सीएम हाउस पहुंचे। वापसी के दौरान वे मीडिया से बिना बात किए रवाना हो गए। मीडिया के रोकने पर विधायक खुशवंत साहेब ने गाड़ी की रफ्तार तेज कर रवाना हो गए।

कहा जा रहा है कि सीएम साय के विदेश दौरे से लौटने के बाद अब मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 अगस्त को जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर रवाना होंगे। उनकी 10 दिवसीय यात्रा 31 अगस्त को खत्म होगी। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा के सीनियर नेता डॉ.रमन सिंह भी दिल्ली रवाना हो चुके हैं। वहीं भाजपा के प्रदेश प्रभारी नीतिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा नहीं पाया है। शायद इन्हीं वजहों से अब साय मंत्रिमंडल का विस्तार टल गया है।

बता दें कि आज दिनभर मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट चलती रही। कहा जा रहा था कि मंगलवार को साय सरकार के नए मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ले सकते हैं। सोमवार को एक ओर जहां बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की तो दूसरी ओर देर शाम अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, आरंग विधायक खुशवंत साहेब, अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साव और दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव सीएम हाउस पहुंचे और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। लेकिन देर शाम यह खबर आई कि अब कैबिनेट का विस्तार टल गया है। सीएम साय के प्रोटोकॉल में कल शपथ ग्रहण कोई जिक्र नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि सीएम साय के विदेश दौरे के बाद मंत्रियों का शपथ ग्रहण हो सकता है।

छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सोमवार को कई ऐसे घटनाक्रम हुए, जिसे लेकर कई तरह की अटकले लगाई जा रही है। हालही में पहले बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की। उसके बाद अब इधर अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने सीएम साय से मुलाकात की है। वहीं आरंग विधायक खुशवंत साहेब भी सीएम हाउस से बाहर निकल गए हैं। इस दौरान वे मीडिया से बिना बात किए रवाना हो गए। मीडिया के रोकने पर विधायक खुशवंत साहेब ने गाड़ी की रफ्तार तेज कर रवाना हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button