गुरुवार शाम चली आंधी ने जमकर तबाही मचाई। 70 से 74 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ऐसी आंधी 10 साल बाद चली है। देवेंद्र नगर चौक पर शेड गिरने से कई कारें दबी रही।तिल्दा में पेड़ गिरने से कारे दब गई .कई जगह बिजली के खम्भे गिर गए 7 घंटे तक लाइट बंद रही ,इसने तरपोंगी टोल को पूरी तरह उड़ा दिया। लोहे का स्ट्रक्चर तेज हवा का दबाव नहीं झेल पाया और उड़कर पास में गिर गया।
आंधी-तूफान से पेड़-होर्डिंग्स बिजली खंभेगिरे:कई घंटों तक ब्लैकआउट
रायपुर में पुलिसकर्मियों ने एनिवर्सरी के दिन एक युवक की जबरन पिटाई कर दी। जिससे उसका हाथ टूट गया। जबकि उसके मामा के हाथ, दोस्तों के पैर और पसलियों में चोटें आई हैं। पीड़ित का कहना है, कि मारपीट के दौरान पुलिस वाले नशे में थे। उन्होंने गालियां भी दी।
एनिवर्सरी के दिन पुलिसवालों ने युवक का हाथ तोड़ा
बेमेतरा जिले के राखी जोबा स्थित राइस मिल में आंधी तूफान से धान की बोरियां गिर गई। जिसके नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई। पेड़ के नीचे दबने से एक मवेशी की भी जान चली गई। जबकि सिमगा में पूरा टोल प्लाजा ही तहस-नहस होकर सड़क पर गिर गया।
छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान…बेमेतरा में 2 की मौत
रायपुर के तिल्दा क्षेत्र में एक गोदाम पर छापा मारकर मध्यप्रदेश से लाई गई 25.92 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। इसके अलावा गोदाम से शराब की रिबॉटलिंग करने वाले सामान भी मिले हैं, जिसे जब्त कर लिया गया है।आरोपी मध्यप्रदेश से शराब मंगाकर उसे रिपैक करके महंगे दामों पर बेच रहा था। आरोपी पर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।
रायपुर के तिल्दा में पकड़ी गई अवैध शराब
इंसान और हाथियों के बीच चल रहा संघर्ष अब भी छत्तीसगढ़ में जारी है. कोरिया जिले की सीमा से लगे मरवाही वन मंडल में दाखिल होने वाले हाथी ने एक ग्रामीण की जान ले ली. अधेड़ ग्रामीण राम प्रसाद पाव का शव जंगल में ग्रामीणों को पड़ा मिला. वन विभाग ने शव का पंचनामा कराने के पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. पुलिस ने भी केस दर्ज कर लिया है.
जीपीएम में हाथी ने अधेड़ को कुचला
कर्ण शर्मा और ट्रेंट बोल्ट की घातक गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 117 रन पर समेट दिया। इसी के साथ रियान पराग की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई। उनसे पहले चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई थी। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में दो विकेट खोकर 217 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान 16.1 ओवर में 10 विकेट गंवाकर सिर्फ 117 रन ही बना सकी
दूसरी बड़ी हार के साथ प्लेऑफ की दौड़ से बाहर राजस्थान
तिल्दा नेवरा में क्राइम की बड़ी घटनाएं सामने आ रही है। पिछले 48 घंटे में तिल्दा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में दो युवकों की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैली हुई है।पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.पुलिस कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
तिल्दा: 48 घंटो में दो युवको की हत्या ..
सरगुजा जिला से दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। जहां शादी से 10 दिनों पूर्व मंगेतर ने अपने होने वाले पति को मिलने बुलाया और अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद पूरी तसल्ली के लिए कि उसकी मृत्यु हो गई है। उसका गला घोट कर जमीन में दफन कर दिया। पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार करलिया है
शातिर मंगेतर!:शादी से पहले प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या
छत्तीसगढ़ के फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट नरेंद्र विक्रमादित्य यादव को पुलिस की टीम दमोह जेल से प्रोडक्शन वारंट पर बिलासपुर लेकर आई है। दमोह में 7 मरीजों की जान लेने वाले डॉक्टर के इलाज से छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष पं राजेंद्र प्रसाद शुक्ल की भी मौत हुई थी।नरेंद्र विक्रमादित्य अपोलो अस्पताल में भी पदस्थ रहे। इस दौरान उनके गलत इलाज से कई मरीजों की जान चली गई।
फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट दमोह से गिरफ्तार…बिलासपुर में होगी पूछताछ:
प्रदेश में रजिस्ट्री के बाद स्वचालित रूप से राजस्व अभिलेखों में नामांतरण की सुविधा पायलट प्रोजेक्ट के रूप में रायपुर जिले की तहसील आरंग व नया रायपुर में शुरू हो गई है जमीन खरीदी बिक्री के आधार पर रजिस्ट्री के तुरंत बाद जिले में पदस्थ पंजीयक उप पंजीयक अपने क्षेत्राधिकार में पंजीकृत विक्रय पत्र का निष्पादन या अंतरण कर रहे हैं
आरंग व नया रायपुर में जमीन रजिस्ट्री के बाद स्वत: नामांतरण

