शिक्षा

सीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक, पिस्टल लेकर सीएम हाउस पहुंचा शख्स, तीन सुरक्षाकर्मी सस्पेंड

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार एक शख्स पिस्टल लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचा था, लेकिन सीएम कक्ष के बाहर रोक कर शख्स की पिस्टल जब्त कर ली गई है। बताया जा रहा है कि वह शख्स सीएम साय से मुलाकात करने आया था। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के चूक मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

्रजानकारी के अनुसार वीआइपी गाड़ी से आने की वजह से मुख्यमंत्री आवास के सुरक्षाकर्मियों उस शख्स की चेकिंग नहीं की। लेकिन मुख्यमंत्री कक्ष के बाहर जब उस शख्स की जांच की गई, उसके पास से एक पिस्टल मिला तो तुरंत रोक दिया गया। साथ ही उसके पास मौजूद पिस्टल को भी जब्त कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button