बिलासपुर-बिलासपुर के नेहरू चौक के पास एक महिला ने सड़क पर बैठकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी उसे समझाते रहे लेकिन महिला और उसका बच्चा रोते रहे और न्याय की गुहार लगाते रहे। शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से महिला नाराज़ थी।
बाद में पुलिस की समझाइश और कार्रवाई के आश्वासन के बाद महिला सड़क से हटी। इस दौरान क़रीब एक घंटे तक माहौल गरमाया रहा। मामले में सीएसपी ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है। दरअसल हिर्री थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला आकांक्षा सोनवानी ने अपने पति रुद्र कुमार सोनवानी और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।

