शिक्षा

सुंदरानी मिले मंत्री से,कांग्रेस की योजनाओं को प्रचारित करने का दिया प्रस्ताव

रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्मों के भीष्म पितामह कहे जाने वाले निर्माता निर्देशक मोहन सुंदरानी और साहित्यकार शिव ग्वालानी ने आज नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया से मुलाकात की। उन्होने छत्तीसगढ़ी गीतों के माध्यम से, भूपेश सरकार की योजनाओं को घर -घर तक पंहुचाने के लिए गीत संगीत के आडियो और वीडियो बनाकर प्रचार करने के लिए चर्चा की। डहरिया ने प्रस्ताव को अच्छा बताया और जल्द ही इस पर विचार करने की बात कही।

बताना जरूरी होगा कि मोहन सुंदरानी भाजपा के पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी के भाई  है लेकिन किसी राजनीतिक दल से परे उन्होने अपने कार्यक्षेत्र को नहीं छोड़ा। इससे पहले उन्होने वीसी शुक्ल के लिए काम किया,फिर डा.रमन सरकार के लिए काम किया और अब कांग्रेस सरकार की योजनाओं को प्रचारित करने का प्रस्ताव दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button