छत्तीसगढ़

मां की डांट से नाराज होकर साइकिल से वृंदावन पहुंचा बच्चा, प्रेमानंद महाराज से मिलना चाहता था

मां की डांट से नाराज सातवीं कक्षा का छात्र घर छोड़कर साइकिल से वृंदावन पहुंच गया. पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी जांच से उसे तीन दिन बाद सुरक्षित बरामद किया. बच्चा प्रेमानंद महाराज से मिलने की ख्वाहिश रखता था.

राजधानी लखनऊ से एक अनोखा मामला सामने आया है. पारा थाना क्षेत्र के बुद्धेश्वर इलाके में मां की डांट से नाराज होकर सातवीं कक्षा का छात्र घर से साइकिल लेकर निकल पड़ा और मथुरा के वृंदावन जा पहुंचा. यह मामला 20 अगस्त का है.

जानकारी के मुताबिक छात्र ने मां से किताब खरीदने के लिए 100 रुपये मांगे थे. मां ने पढ़ाई न करने की बात कहकर पैसे देने से मना कर दिया और कहा कि पापा आएंगे तब मिलेंगे. नाराज छात्र ने घर से करीब सवा चार बजे रेंजर साइकिल उठाई और निकल गया.

जब देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. कोई सुराग न मिलने पर रात आठ बजे पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई. डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर पुलिस टीम ने सीसीटीवी खंगाले. फुटेज में छात्र साइकिल से जाता दिखा. जांच में यह भी पता चला कि उसने मां के फोन पर मथुरा की दूरी गूगल पर सर्च की थी.

मां की डांट से नाराज होकर निकला बच्चा घर से निकला

फुटेज में छात्र आगरा एक्सप्रेसवे के काकोरी स्थित रेवरी टोल प्लाजा पर भी दिखा.  इसके बाद बांगरमऊ कट से उसने एक ट्रक पकड़ लिया और आगरा उतरकर यमुना एक्सप्रेसवे से साइकिल से वृंदावन पहुंच गया.

तीन दिन बाद बच्चा वृंदावन से बरामद

छात्र ने पुलिस को बताया कि वह प्रेमानंद महाराज का भक्त है और उनसे मिलने की ख्वाहिश में घर से निकला था. शनिवार को पुलिस ने उसे वृंदावन के एक आश्रम से सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंप दिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button