छत्तीसगढ़

मिथुन, कर्क और कुंभ राशि वालों को धन लाभ और अच्छे अवसरों की होगी प्राप्ति

आज 7 सितम्बर का राशिफल

मेष –आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको लाभ के अवसरों पर पूरा ध्यान देना होगा, तभी आप अपने कर्ज को काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। आपको किसी काम के चलते अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके मित्र आपकी किसी समस्या का समाधान खोजने में आपकी मदद करेंगे। राजनीति को लेकर आपको थोड़ा सा ध्यान देना होगा, क्योंकि कुछ लोग आपके खिलाफ कोई साजिश रचने की कोशिश करेंगे। आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं।
वृषभ –आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके पिताजी का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में हो सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे आपकी साख चारों ओर फैलेगी और आपको किसी धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप अपनी सेहत का पूरा ध्यान दें और समय-समय पर जरूरी टेस्ट करवाते रहें। आपके मन में परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आप अपने घर परिवार में किसी बंटवारे को लेकर वाद विवाद में पड़ सकते हैं।
मिथुन –आज का दिन आपके लिए मौजमस्ती से भरा रहने वाला है। आप अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देंगे और आपको कोई महत्वपूर्ण काम सौंपा जा सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके कामों में वृद्धि होगी, लेकिन आपको काम से घबराने की आवश्यकता नहीं है। आपके पिताजी की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। आपको अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपके कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह भी आपको वापस मिल सकती हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए अपने सीनियर से बातचीत करेंगे।
कर्क-आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। सामाजिक कार्य में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपकी संतान को किसी परिक्षा में अच्छे परिणाम मिलने से जश्न का आयोजन हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, जो आपको समस्या देंगे। आपको अपनी किसी पुरानी गलती को लेकर पछतावा होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button