छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में युवक ने अपनी ही मामी को मार डाला। महिला ने पहले पति को छोड़कर रिश्ते में अपने से 2 साल छोटे भांजे से लव मैरिज की थी। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी कई लड़कों से फोन पर बात करती है। जब उसने इस बात से इंकार किया तो दोनों में झगड़ा हो गया।झगड़े के बाद पिंकी अपने दोनों बच्चों के साथ अलग रहने लगी। पत्नी की इन हरकतों से परेशान होकर उसने हत्या की प्लानिंग की। आरोपी भांजे ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के बहाने पत्नी को होटल ले गया। वहां दोनों ने मिलकर पहले केक काटा। फिर खुब शराब पीये।नशे में आरोपी महिला को जंगल ले गया। वहां दुपट्टे से गला घोंटकर महिला को बेसुध कर दिया, फिर चाकू से गला काटकर उसकी हत्या कर दी।
भांजा-मामी अफेयर, केक काटने बुलाकर चाकू से काटा गला
छत्तीसगढ़ के चांपा की ओर यात्रा कर रही एक गर्भवती महिला के लिए रेल सफर यादगार बन गया, जब रास्ते में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। महबूबनगर (हैदराबाद) से वैनगंगा एक्सप्रेस के एस-2 कोच में सफर के दौरान महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। दुर्ग स्टेशन पार करने के बाद महिला की हालत तेजी से बिगड़ने लगी।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ट्रेन में तैनात टीटीई ईशांत शर्मा ने तुरंत वाणिज्य नियंत्रण कार्यालय रायपुर को इसकी सूचना दी। इसके बाद रेलवे प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया। भिलाई स्टेशन पार करने के कुछ ही समय बाद महिला ने ट्रेन में ही बच्चे को जन्म दिया। इस दौरान कोच में मौजूद यात्रियों ने भी सहयोग करते हुए महिला की मदद की और मानवता की मिसाल पेश की।
सफर के बीच गूंजी किलकारी: ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद ज़िले के राजिम के दुधकैयां गांव से हिंसा का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ दो संप्रदायों के बीच विवाद ने उग्र रूप ले लिया। घरों में आगजनी और गाड़ियों में आग लगा दी गई।जिससे गांव में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इलाके में पूरे गांव में चप्पे-चप्पे में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर आईजी एसपी भी पहुंच चुके हैं। पूरे गांव में कर्फ्यू जैसा माहौल है हाँ दोनों समुदाय के लोगों के बीच करीब तीन वर्ष पहले से संप्रदाय तनाव शुरू हुआ था। ग्रामीणों की शिकायत पर उसे पुलिस ने जेल में दाखिल कर दिया था।आज जैसे ही विशेष समुदाय का आरोपी जेल से लौटा, उसने दूसरे समुदाय के लोगों पर जानलेवा हमला कर दियासा के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
धधक उठा पूरा गांव! दो समुदायों में हिंसक झड़प
दुर्ग जिले में धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन देने के मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। उन पर लोगों को आर्थिक मदद, बीमारी ठीक करने और बेटी की शादी में मदद का झांसा देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव डालने का आरोप है। यह मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है।रविवार को पदुमनगर, चरोदा की 36 साल की रूखमणी पाण्डेय ने थाना पुरानी भिलाई में शिकायत दर्ज कराई। वह घर का काम और खाना बनाने का काम करती है।रूखमणी ने बताया कि दो अज्ञात महिलाएं उनके घर आईं और दावा किया कि अगर वह ईसाई धर्म अपनाएंगी तो उनकी बीमारी ठीक होजाएगी, आर्थिक मदद मिलेगी और जीवन की परेशानियां दूर होंगी। रूखमणी ने इनकार किया, तो महिलाएं वहां से चली गईं।
दुर्ग में धर्म-परिवर्तन के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वरा पेश किए बजट को पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने बेहद निराशाजनक बजट बताया उन्होंने कहा इसका प्रतिगामी असर दिखायी दे रहा है, उन्होंने तंज करतेकहा शराब महंगी हुई है, मछली सस्ती हुई है, यही नजर आ रहा है, पूरे देश को कुछ नहीं मिला तो छत्तीसगढ़ को क्या मिलेगा। PCC चीफ दीपक बैज ने केंद्र सरकार पर चहेते उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस बजट को भारत के सुनहरे और विकसित भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक दस्तावेज बताया है।कर्तव्य भवन में बना हुआ यह पहला बजट है, जिसमें देश के समग्र विकास और प्रत्येक नागरिक के कल्याण को ध्यान में रखते हुए 3 प्रमुख कर्तव्यों-आर्थिक विकास और रोजगार वृद्धि, जनता की अपेक्षाओं की पूर्ति और ‘सबका साथ, सबका विकास’ को केंद्र में रखा गया है।
भूपेश बोले-शराब-महंगी..मछली-सस्ती, छग.को बजट में कुछ नहीं मिला
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी के हमले से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया गया है कि बुजुर्ग सुबह जंगल में लकड़ी बीनने गया था, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने तलाश शुरू की, तब उन्हें हाथी के हमले की जानकारी मिली। यह घटना छाल रेंज क्षेत्र की है। चुहकीमार गांव का रहने वाला 80 वर्षीय गंगाराम सारथी रविवार सुबह करीब 10 बजे घर से जंगल लकड़ी बीनने गया था। शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता होने लगी। बाद में ग्रामीणों से परिजनों को पता चला कि जंगल में हाथी ने उस पर हमला कर दिया है, जिससे उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग को जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि इस इलाके में करीब 12 हाथियों का दल मौजूद है। यह घटना बनहर बीट के चुहकीमार जंगल क्षेत्र में हुई है।
रायगढ़ में हाथी के हमले से बुजुर्ग की मौत
केंद्रीय बजट 2026-27 में छत्तीसगढ़ के विकास को बूस्टर डोज मिला है। खनन, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, बुनियादी ढांचा और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्रों में प्रत्यक्ष लाभ देने वाली कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की गई है। इनमें खेती-किसानी, स्वास्थ्य, आवास तक के प्रावधान शामिल हैं।ये प्रावधान राज्य के औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और सामाजिक सशक्तिकरण को नई गति देंगे। प्रावधानों में सबसे अहम है माइनिंग कॉरिडोर। बजट में छत्तीसगढ़, ओडिशा और केरल के लिए माइनिंग कॉरिडोर विकसित करने की घोषणा की गई है। इससे खनिज आधारित उद्योगों को मजबूती मिलेगी, निवेश बढ़ेगा और छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।बजट में दुर्लभ खनिजों पर सीमा शुल्क में कटौती की गई है। इसका सीधा लाभ छत्तीसगढ़ के खनन और मेटल उद्योग को मिलेगा।
प्रदेश बनेगा खनिज विकास का हब
टी-20 वर्ल्ड कप से पहले ही भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरु हो गया है. पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया है .15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच होना था लेकिन मैदान में उतरने से पहले ही पाकिस्तान पीछे हट गया. आईसीसी ने पाकिस्तान के इस फैसले सख्त ऐतराज जताया है. आईसीसी का कहना है कि ये कदम खेल की मूल भावना के खिलाफ है. पीसीबी इस मामले में कोई समाधान निकाले वर्ना दूरगामी परिणाम बुरे हो सकते हैं.पाकिस्तान को ये गलतफहमी है कि उसी से पूरा ICC चल रहा है. पाकिस्तान की ऐसी ही बातों में आकर पहले बांग्लादेश का बेडागर्क हुआ और अब जो पाकिस्तान ने किया है, उससे उसका बोरिया बिस्तर बंद हो सकता है
पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार
छत्तीसगढ़ के चांपा जिले में पुलिस और एक फरार आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई. बोदसरा गांव के सबरिया डेरा में छिपे आरोपी को पकड़ने पुलिस ने घेराबंदी की थी. इसी दौरान आरोपी ने देशी कट्टे से पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसने हथियार छोड़कर आत्मसमर्पण कर दिया.घायल आरोपी की पहचान रामनाथ गोंड के रूप में हुई है. रामनाथ अपने 9 साथियों के साथ मिलकर पामगढ़ और शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में सिर्फ दो रातों में 5 लूट की घटनाएं, मारपीट और 2 हत्या के प्रयास (हाफ मर्डर) को अंजाम दे चुका था. आरोपी रात के समय बाइक से घूमते थे. सड़क पर चलते लोगों को रोककर गाली-गलौज, मारपीट और लूटपाट करते थे. शराब के नशे में इन वारदातों को अंजाम दिया जाता था.

