छत्तीसगढ़

सुपरफास्ट; कम समय में छत्तीसगढ़ के साथ देश-की ज्यादा खबरें

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में प्रकाश इंडस्ट्रीज में 15 टन क्षमता वाली पुरानी फर्नेस में ब्लास्ट होने से 13 मजदूर 70 फीसदी से ज्यादा झुलस गए हैं। इनमें से 4 की हालत गंभीर है। 3 मजदूरों को रायपुर के नारायणा अस्पताल रेफर किया गया है। घटना चांपा थाना क्षेत्र की है।मिली जानकारी के अनुसार सभी मजदूर दूसरी शिफ्ट में काम कर रहे थे, तभी ब्लास्ट के दौरान वे गर्म लावा की चपेट में आ गए।

घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया।प्रकाश इंडस्ट्रीज में ब्लास्ट…70% झुलसे 13 मजदूर
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक युवक की संदिग्ध हालात में घर में लाश मिली है। उसकी 5 साल की बेटी ने दावा किया है कि, मां ने पिता की हत्या की है। मारने से पहले खाट पर पैर बांधे, फिर चेहरे पर प्लास्टिक डालकर दुपट्टे से गला घोंट दिया। मामला लुण्ड्रा थाना क्षेत्र का है।
मां ने बेटी के सामने पिता का घोंटा गला

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शनिवार को तेज रफ्तार पिकअप बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है, जबकि 12 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि, पिकअप में 24 लोग सवार थे। हादसा अरनपुर थाना इलाके में हुआ है।जानकारी के मुताबिक, मासा मड़कम (12) और सोढ़ी कोयदो (20) की मौत हुई है। दोनों गोंडेरास के रहने वाले थे,

24 लोगों से भरी पिकअप खाई में गिरी…2 मौत

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में मां ने अपने बड़े बेटे को मंझले बेटे और दूसरे पति के साथ मिलकर मार डाला। मर्डर के बाद लाश को बाड़ी में दफना दिया। पुलिस ने 8 महीने बाद बाड़ी में खुदाई कर शव को बाहर निकाला है। मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है।मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम संदीप भारती है। वह चारपारा गांव का रहने वाला था।

मां ने दूसरे पति संग बेटे को मारकर दफनाया

बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में शनिवार को एक साथ 8 नक्सलियों ने सरेंडर किया है. इसमें माओवादी मंगड़ू मरकाम शामिल है. उसके ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था. दंतेवाड़ा पुलिस के सामने नक्लली मंगड़ू के साथ साथ अन्य 7 नक्सलियों ने भी सरेंडर किया है. ये सभी माओवादी टेकलगुड़ा और दंतेवाड़ा क्षेत्र में सक्रिय थे.

दंतेवाड़ा में एक साथ 8 नक्सलियों का सरेंडर
छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई है। एक नाबालिग से एक युवक रेप कर रहा था और बगल वाले कमरे में उसकी बड़ी मां सो रही थी।पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बंद कमरे में लड़की के साथ हो रहा ‘गंदा काम

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना इंद्रावती नेशनल पार्क के इलाके में हुई। सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी। उसी दौरान सुबह करीब 9 बजे यह मुठभेड़ हुई।

छत्तीसगढ़ में बड़ा एनकाउंटर, तीन माओवादी ढेर,

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 6 साल की बच्ची के मर्डर और हैवानियत के खिलाफ कांग्रेस 18 अप्रैल से दुर्ग से रायपुर तक न्याय पथ यात्रा निकालेगी। साथ ही 21 अप्रैल को रायपुर में मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी। आज  13 अप्रैल को नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात करने वाला था, लेकिन राज्यपाल रमेन डेका की तबीयत खराब होने से कार्यक्रम रद्द हो गया।

दुर्ग मासूम हत्याकांड केस…बैज बोले-असली गुनहगार बाहर

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवती ने अपने नाबालिग बॉयफ्रेंड से VIDEO कॉल पर बात करने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को बार-बार बेइज्जत किया। गाली-गलौज की, फिर कहा कि तुम मर जाओ, तो युवती ने जान दे दी। युवती का नाम राधिका साहू  है, जो कोरबा के सीएसईबी चौकी क्षेत्र के 15 ब्लॉक क्षेत्र की रहने वाली थी।

कॉल पर बातकर फंदे पर लटकी गर्लफ्रेंड:नाबालिग बॉयफ्रेंड ने बेइज्जत किया

अगर आप भिलाई और रिसाली नगर निगम सीमा में रह रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। इन दोमों निगम क्षेत्र में 16 और 17 अप्रैल को पानी की सप्लाई बंद रहेगी। इसलिए पहले से पर्याप्त पानी का स्टोर करके रख लें, जिससे आपको किसी तरह की कोई समस्या ना हो।भिलाई और रिसाली नगर निगम ने इस बात की पुष्टि की है।

भिलाई और रिसाली निगम में दो दिन नहीं आएगा पानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button