Monday, February 23, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर में रिटायर्ड सरकारी अफसर बना हैवान!: युवती बोली-संजय दुबे ने फेसबुक...

रायपुर में रिटायर्ड सरकारी अफसर बना हैवान!: युवती बोली-संजय दुबे ने फेसबुक पर दोस्ती कर किया रेप,की, न्यूड फोटोज खींची

रायपुर-राजधानी रायपुर में एक रिटायर्ड फूड अफसर पर रेप और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला दर्ज किया गया है। आरंग थाना क्षेत्र में रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने रिटायर्ड खाद्य अधिकारी संजय दुबे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़िता की शिकायत के अनुसार साल 2018-19 में फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान संजय दुबे से हुई थी। दोनों के बीच धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और फोन पर भी संपर्क होने लगा। इस दौरान संजय दुबे ने शादी का झांसा देकर युवती का विश्वास जीता। आरोप है कि साल 2021 में आरोपी कई बार युवती के घर गया और शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी की बात कही तो आरोपी मुकर गया और जान से मारने की धमकी देने लगा।

इसके बाद उसने युवती की अश्लील तस्वीरें खींच लीं और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल करने लगा। मामला तब सामने आया जब आरोपी की अश्लील चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर आरंग थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रेप, धमकी और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments