छत्तीसगढ़

रायपुर -तिल्दा के बीच रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा:, ट्रैक पर कार्य कर रहे 2 रेल कर्मियों कीटर्न के चपेट में आने से दर्दनाक मौत

।तिल्दा नेवरा

तिल्दा-नेवरा से बड़ी खबर आयी है. रायपुर तिल्दा के बीच बैकुंठ पुलिया  रलवे  ट्रैक पर बड़ा हादसा हुआ है. यहाँ ट्रैक पर कार्य कर रहे 2 रेलकर्मियों के लिंक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई ।तिल्दा पुलिस मामले की जाँच कर रही है। मृतकों में एक रेलवे विभाग का नियमित कर्मचारी और दूसरा ठेके पर कार्य करने वाला युवक बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक हादसाबुधवार की सुबह बैकुंठ पुलिया के ऊपर डाउन मिडिल लाइन के पास हुआ। बताया जा रहा है की रेलवे कर्मी लाला राम बंजारे उम्र 55 साल रेलवे विभाग में कार्यरत था । वहीं मोहन लाल साहू  26 साल  एक रलवे ठेकेदार केअंदर में काम करता था ।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों व्यक्ति रेलवे ट्रैक के पास काम कर रहे थे , तभी तेज रफ्तार से आ रही लिंक एक्सप्रेस ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। ट्रेन की रफ्तार इतनी अधिक थी कि दोनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद वहां काम कर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही तिल्दा पुलिस मौके पर पहुंची और रेलवे अधिकारियों को भी अवगत कराया गया। तिल्दा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों मृतकों  का पंचनामा कराया ,और दोनों के शव को चीर घर पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया । पलिस मार्ग कायम कर मामले की जाँच में जुट गई है । पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला दुर्घटना का सामने आया है बावजूद पुलिस   सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर  रही है। रेलवे विभाग से संबंधित दस्तावेज और ड्यूटी रिकॉर्ड की भी  जाच की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हादसे के समय दोनों व्यक्ति वहां किस कार्य से मौजूद थे।घटना की सूचना मिलते ही दोनों मृतकों के परिवारों में गहरे सदमे में है ।इस हादसे के बाद कई प्रकार चर्चा हो रही है ,जानकारी के मुताबिक ट्रेक में कम होने पर ट्रेन की गति धीमी कर दी जाती है लेकिन यहाँ काफी रफ्तार से आई जिसके करण काम करने वालेदोनों कर्मी संभल नही पाएऔर दोनों की हादसे में जन चली गई ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button