रायपुर-छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुरसे इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां डंगनिया में गैस एजेंसी के मैनेजर से बदमाशों ने10 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लूट की खबर के बाद शहर में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, ये पूरा मामला राजधानी के डीडी नगर थाना क्षेत्र का है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने करीब 7 बजे गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख लूट लिए। वही, अब इस सनसनीखेज घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, वीडियो में बाइक सवार आरोपी बैग छीन कर भागते दिख रहे हैं।
मैनेजर की शिकायत पर डीडी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि, एक दिन पहले डीसीपी दफ्तर के बाहर भीलूट की घटना सामने आई थी। जिसके बाद आज लूट की एक और वारदात ने पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए है।

