छत्तीसगढ़

नक्सलियों के IED ब्लास्ट में ASP आकाश राव गिरीपूंजे शहीद

सुकमा के कोंटा में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर कोंटा डिविजन के एडिशनल एसपी आकाश राव गिरीपूंजे शहीद हो गए हैं…। ब्लास्ट की घटना में कोंटा टीआई सोनल ग्वाला भी घायल हुए हैं। मौके के लिए फोर्स को रवाना किया गया है।

दरअसल, नक्सलियों ने कल यानी 10 जून को भारत बंद का आह्वान किया था, इसे लेकर एएसपी आकाश राव अपनी टीम के साथ पैदल गश्त पर निकले थे, इसी दौरान कोंटा-एर्राबोर मार्ग पर डोंड्रा के पास नक्सलियों के लगाए गए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आ गए।ब्लास्ट में कुछ और अधिकारी घायल हुए हैं, जिनका कोंटा के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वहीं एएसपी की शहादत की सूचना मिलने पर उनकी टीम के जवान फूट-फूटकर रोते रहे।

शहीद एएसपी आकाश राव गिरीपूंजे रायपुर में भी पोस्टेड रहे हैं। उनका परिवार रायपुर में ही रहता है। उनकी स्कूलिंग भी रायपुर में हुई है। वे पूर्व कांग्रेसी पार्षद के भतीजे हैं।

इससे पहले हमने खबर की थी कि नक्सलियों ने बम या IED जमीन के दो फीट से ज्यादा गहराई में लगाई हो, तो जवानों के पास ऐसी कोई मशीन नहीं कि उसका पता लगाया जा सके।.बियुरो रिपोर्ट VCN टाइम्

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button