छत्तीसगढ़

धनु, मकर और कुंभ राशि वालों को मिल सकती है सफलताएं, जानें बाकी राशि वालों का हाल

मेष-आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप सभी का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। मित्रों का साथ व समर्थन बना रहेगा। किसी काम को प्राथमिकता दे, तो उसे पूरा करें, नहीं तो वह लटक सकता है। आप अपने जरूरी कार्य को समय रहते पूरा करेंगे। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आप किसी पुराने लिए गए निर्णय को लेकर परेशान हो सकते हैं। आपने यदि किसी नए काम में निवेश किया था, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी।
वृष-आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है और आप बिजनेस में यदि कुछ योजनाएं बनाएं, तो उनमें किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। आप प्रत्येक कार्यों को बिना संकोच किया करेंगे और करियर को लेकर आपका कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। यदि आपने उनसे धन उधार लिया, तो इससे आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं को आपको सुलझाना होगा।
मिथुन-आज का दिन आपके लिए आध्यात्म के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से चल रहा था, तो आज आपके कष्टों में कमी आ सकती है। आप यदि किसी से कोई वस्तु मांगेंगे, तो उसके लिए जिद व अहंकार ना दिखाएं। आपके परिवार में यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही है, तो उसमें दोनों पक्षों के सुनकर कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज किसी दूसरे नौकरी का ऑफर आ सकता है ।
कर्क-आज का दिन आपके लिए व्यापार के मामले में सामान्य रहने वाला है। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। किसी सरकारी योजना का आप पूरा लाभ उठाएंगे। आर्थिक मामलों को लेकर यदि आप परेशान थे, तो वह पहले से बेहतर होंगे। माताजी को कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आप अपने भाई के विवाह को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो आपके वह समस्या भी दूर होगी। लेनदेन के मामले में आपको सजगता बनाएं रखनी होगी और किसी अजनबी पर भरोसा करना आपको नुकसान दे सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button