छत्तीसगढ़

‘बीजेपी में जो है वो कांग्रेस में नहीं’, टीएस सिंहदेव के बयान से गर्म हुई सियासत, अपनी ही पार्टी की गिनाईं कमियां

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर से टीएस सिंहदेव का बयान सुर्खियों में है। टीएस सिंहदेव ने इस बार अपने ही संगठन को आईना दिखाया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कहीं ना कहीं कमियां हैं और इसका आंकनल होना चाहिए। टीएस सिंहदेव के इस बयान के बाद राज्य की सियासत एक बार फिर से तेज हो गई है। कांग्रेस जहां बैकफुट पर है वहीं, बीजेपी ने इस मामले में कांग्रेस पर हमला बोला है। नगरीय निकाय चुनाव से पहले टीएस सिंहदेव का यह बयान पार्टी के अंदर सुर्खियों में छाया हुआ है।पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने नए अस्पताल भवन के लिए CM को धन्यवाद दिया है।

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने नए अस्पताल भवन के लिए CM को धन्यवाद दिया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टीएस सिंहदेव की पोस्ट

मेकाहारा अस्पताल में एकीकृत नवीन अस्पताल भवन के निर्माण कार्य के टेंडर निकालने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को शुभकामनाएं। कांग्रेस की सरकार के दौरान हमारे द्वारा शुरू की गई इस पहल के अगले चरण में पूर्ण होने से प्रदेश की जानता को लाभ मिलेगा।

काफ़ी अथक प्रयासों से इस बिल्डिंग के लिए सभी प्रक्रियाओं को पूरा किया गया था। जैसे की नाबार्ड से लोन लेना, भवन का नक्शा तैयार करना इत्यादि। दुख इस बात का है कि हम इसे अपने शासन काल में पूर्ण नहीं कर पाए। लेकिन यह देख अच्छा लगा कि आप इसे आगे ले जा रहे हैं। जनसेवा के कार्यों को यूं ही दलगत राजनीति, और सरकारों के परे जाकर विस्तार दिया जाना चाहिए।

टीएस सिंहदेव ने अपनी पोस्ट में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए सरकार की तारीफ की। इसके अगले ही दिन कांग्रेस के ऑफिशियल X अकाउंट INC Chhattisgarh पर प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अंबेडकर अस्पताल को बीमारू बताया गया है। इस पोस्ट में अस्पताल में सर्दी-जुकाम की दवा तक नहीं होने का हवाला देकर एक कार्टून पोस्ट किया गया है।

कांग्रेस ने TS के बयान से किया किनारा

इस मामले में जब पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि, हम तो अंबेडकर अस्पताल से लेकर पूरे प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल उठा रहे हैं। अगर उन्होंने (टीएस सिंहदेव) ऐसा कहा है तो यह उनका व्यक्तिगत आंकलन है।

BJP बोली- बैज कुछ बोलने से पहले सिंहदेव से सलाह लें

कांग्रेस के भीतर चल चल रहे इस विरोधाभास को बीजेपी ने उनका अंदरूनी कलह बताया है। बीजेपी प्रवक्ता केदार गुप्ता का कहना है कि, साय सरकार में लगातार काम हो रहे हैं। मंत्री अपनी जिम्मेदारी और जनता की सेवा में जुटे हैं। स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ रही है और नई बिल्डिंग बन रही है।

जिसकी तारीफ टीएस सिंहदेव ने की और उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार इस पर कुछ नहीं कर पाई जिसका उन्हें दुख है। दीपक बैज इसका विरोध कर रहे हैं। जिससे ये साफ पता चलता है कि कांग्रेस में आंतरिक विरोधाभास है। बैज को कुछ बोलने से पहले टीएस सिंहदेव की सलाह ले लेनी चाहिए। आखिर वो उनके पूर्व डिप्टी सीएम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button