महामाया मंदिर में खुलेआम श्रद्धालुओं के पर्स और सामान चुरा रहीमहिला गिरफ्तार
महामाया मंदिर में खुलेआम श्रद्धालुओं के पर्स और सामान चुरा रहीमहिला गिरफ्तार

बिलासपुर- चैत्र नवरात्रि पर्व परछत्तीसगढ़ के सभी देवी मंदिरों में इस समय भारी भीड़ देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर पॉकेमार भी सक्रिय हो गए हैं। भीड़ का फायदा उठाकर लोगों की जेब काट रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बिलासपुर से सामने आया है। जहां एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि महिला मंदिर में पॉकेटमारी कर रही थी।
मिली जानकारी के अनुसार,मामला महामाया मंदिर का है। जहां आरोपी महिला मंदिर में उमड़ी भीड़ का फायदा उठाकर श्रद्धालुओं के पर्स और सामान चुरा रही थी। महिला की पहचान मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरों की मदद से की गई। बताया जा रहा है कि महिला कम से कम दो श्रद्धालुओं को अपना शिकार बनाया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर ली है।
आपको बता दें कि बिलासपुर जिले में स्थिति रतनपुर महामाया मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है, यहां रोजना हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और माता का दर्शन कर रहे हैं।


