चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस जवान और कर्मचारी, जुआ खेलते हुए कैमरे में हुए कैद.फोटो खीचने वाले रिपोर्टर पर पत्थर फेंके

बिलासपुर में चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी और कर्मचारी जुआ खेलने बैठे थे।मौके पर हजारों रुपए के हार-जीत का दांव लग रहा था। इस दौरान जैसे ही कैमरा ऑन हुआ, पुलिसकर्मी भागने लगे।
दरअसल, कोनी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में निर्वाचन आयोग ने स्ट्रॉन्ग रूम बनाया है। यहां पर तीसरे चरण के मतदान के लिए कर्मियों को सामग्री देने के लिए बुलाया गया था। इनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इस दौरान चुनाव की रिपोर्टिंग के लिए पत्रकार भी पहुंचे थे।तभी जानकारी मिली कि मतदान केंद्रों में जिन पुलिसकर्मियों र्की ड्यूटी लगी है वे जुआ की महफिल सजाए लाखो का दाव लगा रहे है।

इनमें चुनाव ड्यूटी में शामिल मतदान अधिकारी,कर्मचारी और ड्राइवर सभी शामिल थे।जुआ में दाव लगाने वालो जैसे ही पता चला कि पत्रकार कैमरा ऑनकिए हुए है तो ,स्ट्रांग रूम के पास चुनाव ड्यूटी करने पहुंचे पुलिसकर्मी मुंह छिपाकर भागने लगे।इसके बाद उन्होंने रिपोर्टर पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।
बताया जाता है कि मतदान अधिकारी और कर्मचारियों को जिला प्रशासन ने सुबह 7 बजे से ही कोनी स्थित स्ट्रॉन्ग रूम बुला लिया था। इस दौरान अधिकारी नहीं पहुंचे थे।ऐसे में मतदान केंद्रों में रवाना होने के बजाए मतदान दल इधर-उधर भटकते रहे। वहीं पुलिस कर्मियों ने टाइम पास करने जुए की महफिल ही सजा ली।
पुलिस कर्मी और मतदान दल सुबह से लेकर दोपहर तक फड़ ताशपत्ती के साथ हार जीत के दांव लगाते रहे। पुलिस अफसरों की उन तक नजर ही नहीं पहुंची न ही अफसरों ने उनकी कोई सुध ली।



