छत्तीसगढ़

भिलाई में तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचला,

भिलाई में तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचला,

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रायपुर से रेलवे का एग्जाम देकर लौट रहा बाइक सवार परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। पिछला पहिया महिला को कुचलते हुए निकल गया। हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता और 8 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद जाम की स्थिति बन गई, बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हाई स्पीड ट्रक बाइक को टक्कर मारते साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए इलाके में जाम की स्थिति बनी, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंट्रोल किया। मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक एन भारती (30) परिवार के साथ खुर्सीपार भिलाई में रहती थी। शनिवार को पति और 8 साल के बच्चे के साथ रायपुर रेलवे की परीक्षा देने गई थी। एग्जाम के बाद देर शाम सभी बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही तीनों गिर पड़े। पिछले पहिए की चपेट में आने से भारती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पति और बच्चे को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में ड्राइवर ट्रक तेज रफ्तार में लापरवाही से चलते हुए दिख रहा है। टक्कर अचानक हुई, जिससे बाइक सवार संभल नहीं पाए।

ट्रक चालक गिरफ्तार

पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर ट्रक चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए इलाके में जाम की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने जल्द ही कंट्रोल कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button