छत्तीसगढ़

यात्रीगण कृपया ध्यान दें. 11-12 जनवरी को नहीं चलेंगी 8 पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल

ररायपुर-छत्तीसगढ़ में एक फिर पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है . 11 और 12 जनवरी को 8 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है। हथबंद-तिल्दा नेवरा सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज निर्माण काम चलेगा। जिसके कारण 11 और 12 जनवरी को छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 8 यात्री ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। गोंदिया-झारसुगड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर 11 जनवरी को आधे रास्ते ही चलाई जाएंगी।

इसके अलावा नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस पहले से ही 9 से 14 जनवरी तक रद्द है। रद्द होने वाली ट्रेनों में रायपुर-बिलासपुर और कोरबा-रायपुर पैसेंजर, गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू और नेताजी सुभाष चंद्र बोस पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। 11जनवरी की जो ट्रेन रद्द की गई है उनमे  .68728 रायपुर बिलासपुर मेमू पैसेंजर. 68719 बिलासपुर रायपुर मेमू पैसेंजर , 68733 गेवरा रोड बिलासपुर मेमू पैसेंजर,  68734 बिलासपुर गेवरा रोड मेमू पैसेंजर  , 5803 कोरबा रायपुर पैसेंजर , 58205 रायपुर नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर रद्द होने के कारण यह गाड़ियां नहीं चलेगी ..

जबकि 68862 झारसुगुड़ा गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर में ही समाप्त होगी. बिलासपुर गोंदिया के बीच यह पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेगी   .इसी तरह 68861 गोंदिया झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर गोंदिया की जगह बिलासपुर से झारसुगुड़ा रवाना होगी. जबकि गोंदिया बिलासपुर के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी..

इसी तरह 12 जनवरी को 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी रायपुर पैसेंजर और 58202 रायपुर बिलासपुर मेमू पैसेंजर नहीं चलेगी

दक्षिण पूर्व रेलवे में चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस   . 18113/18114) 14 जनवरी तक रद्द रहेगी। इस दौरान यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।

रेलवे के मुताबिक यह फैसला दक्षिण पूर्व रेलवे में चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button