शिक्षा

राजनांदगांव में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का खुलासा: ठगी,के रुपए को क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर भेजते थे कंबोडिया

राजनांदगांव-राजनांदगांव में एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह का खुलासा हुआ है 90,हजार  रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी रोहित वीरवानी को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है।जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी रोहित वीरवानी कंबोडिया स्थित ठगी सेंटर के लिए काम करता था। उसका काम भारत में बैंक खाते जुटाना और ठगी से मिले पैसों को क्रिप्टोकरेंसी USDT (U.S Dollar Tether) में बदलकर कंबोडिया भेजना था,,,।आरोपी भारतीय और चीनी साथियों के साथ मिलकर काम करता था। वह ठगी के पैसों को एटीएम से निकालकर क्रिप्टोकरेंसी खरीदता और डिजिटल वॉलेट के जरिए कंबोडिया भेज देता था।

एसपी मोहित गर्ग के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने जांच के दौरान पाया कि यह एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह का हिस्सा है।आपको बता दे इस मामले में पहले ही तीन आरोपी श्रेणिक कुमार सांघवी ,शुभम तिवारी और दीपक नरेडी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।

गिरोह का मुख्य आरोपी रोहित महेश कुमार वीरवानी को मुंबई के अंधेरी-जोगेश्वरी वेस्ट से गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने राजनांदगांव में रूपेश साहू के बैंक खाते से 90,000 रुपए की धोखाधड़ी की थी।

यह गिरफ्तारी साइबर अपराध से लड़ने में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, क्योंकि यह गिरोह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संगठित तरीके से काम कर रहा था। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 1 नग एंड्राईड मोबाईल सेट और 4 नग एटीएम कार्ड जप्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button