छत्तीसगढ़

अमित शाह को काला झंडा दिखाएगा एनएसयूआई

दुर्ग-मोदी के 9 साल पूरे होने पर पहली बार आज  दुर्ग जिला आ रहे अमित शह के कार्यक्रम का एनएसयूआई विरोध करेगी। प्रेस वार्ता करके इस बारे में जानकारी देते हुए एनएसयूआई के पदाधिकारी आकाश कन्नौजिया ने बताया कि वो अमित शाह गो बैक के बैनर लेकर केंद्रीय गृह मंत्री को काला झंड़ा दिखाएंगे।

उनका कहना है कि वर्तमान में मणिपुर के हालात काफी खराब हैं। कोल्हापुर में भी हिंसा भड़क रही है। इन हालतों को संभालने की जगह अमित शाह चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। इसलिए एनएसयूआई उन्हें उनके नैतिक कर्तव्य की याद दिलाने के लिए काला झंडा दिखाएगी। इस दौरान आकाश कनोजिया प्रदेश महासचिव NSUI छत्तीसगढ़, आशीष यादव राष्ट्रीय संयोजक NSUI, सुरेंद्र बाघमारे विधानसभा दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष NSUI, प्रणय गाडगे, अमन कुमार जिला महासचिव, अभिषेक सिंह जिला सचिव NSUI आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button